Disturbances in land ownership scheme : भू-स्वामित्व योजना में अधिकारियों ने जानबूझकर किसानों के साथ किया ऐसा काम, अब प्रशासन से ग्रामीणों ने लगाई गुहार
भू-स्वामित्व योजना में अधिकारियों ने जानबूझकर किसानों के साथ….Disturbances in land ownership scheme: In the land ownership scheme…

Disturbances in land ownership scheme: IBC24
नीमच : Disturbances in land ownership scheme : जिले की जीरन तहसील के कुचड़ोद-नयाखेड़ा के ग्रामीण भू-स्वामित्व योजना में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। इन ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व अधिकारियों ने गलत सर्वे किया और किसानों को जानबूझकर गलत स्थानों पर सर्वे नंबर आवंटित कर दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी विसंगतियां उत्पन्न हो गईं। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी शिकायत एसडीएम ममता खेड़े को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी हल्का नंबर 23 के तहत मजरा ग्राम धोकलखेड़ा को राजस्व ग्राम बनाने का सर्वे किया गया था, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई। इसके अलावा, तहसीलदार और पटवारी ने मनमाने तरीके से सर्वे किया, जिससे कुचड़ोद के अधिकांश किसानों को गलत जगहों पर सर्वे नंबर आवंटित किए गए।
Disturbances in land ownership scheme प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर से मिलने की जिद करते हुए ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठ गए। हालांकि, 30 मिनट के बाद एसडीएम की समझाइश पर प्रदर्शनकारी ग्रामीण मान गए। यह विरोध भू-स्वामित्व योजना के तहत किए गए सर्वे में अनियमितताओं और गलत तरीके से किसानों के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार और पटवारी ने मनमाने तरीके से सर्वे किया और किसानों को जानबूझकर गलत सर्वे नंबर आवंटित किए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Disturbances in land ownership scheme: In the land ownership scheme....
नीमच
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm