Prostituted Women Statement : पिता ने बचपन से ही झोंका देहव्यापार में, अब मांगी हक तो भरे समाज में पहले काटा मुर्गा, फिर किया बहिष्कृत, युवती की आपबीती सुन आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटें
मांगा हक तो समाज ने मुर्गा काटकर किया बहिष्कृत…Prostituted Women Statement : Pushed into prostitution since childhood, now when she demanded
- बेटी को अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगना पड़ा महंगा,
- परिजनों ने मुर्गा काटकर किया समाज से बहिष्कृत,
- पीड़िता न्याय की लगा रही गुहार,
नीमच: Neecham News : बाछड़ा समुदाय की एक बेटी को अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगना महंगा पड़ गया। समाज की परंपरा का हवाला देते हुए परिजनों ने मुर्गा काटकर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना मनासा थाना क्षेत्र के हाड़ीपीपलिया गांव से सामने आई है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और पुलिस व प्रशासन से मदद मांग चुकी है। Prostituted Women Statement
Prostituted Women Statement : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के समक्ष देहव्यापार से जुड़ी एक महिला ने इस कुप्रथा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने समाज में पुनः स्थान दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। तीन पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार के पुरुष वर्षों से सामाजिक कुप्रथाओं की आड़ में अन्याय कर रहे हैं। कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं मांगीबाई, सपना और रामकन्या ने बताया कि उनके पिता ने कभी उनकी शादी नहीं करवाई। किशोरावस्था से ही उन्हें जबरन देहव्यापार में धकेल दिया गया। अब जब वे वृद्धावस्था की ओर बढ़ रही हैं, तो पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उन्हें समाज से निकाल दिया गया।
Prostituted Women Statement : महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने संपत्ति का हक पाने के लिए न्यायालय की शरण ली, तो पिता प्रभुलाल बाछड़ा को यह नागवार गुजरा। समाज की कुप्रथा का सहारा लेते हुए उन्होंने मुर्गा काटने की रस्म अदा कर महिलाओं को समाज से बहिष्कृत कर दिया। इसके बाद बाबूलाल, गोवर्धन, रामपाल, पप्पू, सोहन, भारत, सत्यनारायण, विकास, श्रीराम, पिंकेश और अंकुश बाछड़ा सहित अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। जिला प्रशासन "पंख अभियान" के तहत बाछड़ा समुदाय को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन इस घटना ने प्रशासन के प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Prostituted Women Statement : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि बाछड़ा समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पंख अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को इसके गंभीर परिणामों के बारे में सचेत किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बाछड़ा समुदाय मध्य प्रदेश में एक घुमंतू जाति है, जहां परंपरागत रूप से महिलाओं को देहव्यापार में धकेला जाता है। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक बेटी ने संपत्ति में अपना हक मांगा, तो उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Prostituted Women Statement : Pushed into prostitution since childhood
नीमच
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm