महाराष्ट्र: पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज
महाराष्ट्र: पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज
पालघर, 16 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में एक सोशल मीडिया मंच पर की गई एक टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में शिवसेना की एक महिला पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद कथित पीड़ित और दूसरे पक्ष के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी हेमलता सिंह और अन्य प्रमुख संदिग्ध फरार हैं।
हेमलता सिंह वसई विरार शहर महानगर पालिका में पार्षद हैं।
नालासोपारा के वार्ड नंबर 18 का प्रतिनिधित्व करने वाली हेमलता सिंह के खिलाफ तुलींज थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना विश्वकर्मा नामक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई।
अपनी शिकायत में विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें अर्जुन दुबे नामक व्यक्ति ने एक होटल में बुलाया था।
प्राथमिकी के अनुसार, जब विश्वकर्मा वहां पहुंचे तो पार्षद हेमलता सिंह ने अपने सहयोगी अमरीश के साथ उनसे कहासुनी की। आरोप है कि उन्होंने विश्वकर्मा को धक्का दिया, थप्पड़ मारे और मारपीट की।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान पीड़ित की सोने की चैन छीन ली गई और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया।
पुलिस ने घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विश्वकर्मा और पार्षद के सहयोगी मनीष सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
भाषा खारी वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र: पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज
PALGHAR
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm