BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया

अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया

अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया
Bhasha
Published: 09 Sept 2026 | 12:56 amModified: 09 Sept 2026 | 12:56 am

पालघर, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर हुए हमले के मामले में पार्टी के विधायक के बेटे और पालघर जिला अध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन और पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया।

यह कार्रवाई सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल द्वारा एक दिन पहले अपने पालघर शहर अध्यक्ष राहुल घरात को निलंबित किए जाने के बाद की गई है। घरात को रविवार को रिलीफ अस्पताल के कर्मचारी पर हमले के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने बताया कि शिंदे के निर्देश पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के कारण ताजा निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबित किए गए सदस्यों में शिवसेना के पालघर जिला अध्यक्ष कुंदन सांखे और उप तालुका प्रमुख रोहित शामिल हैं। रोहित स्थानीय विधायक राजेंद्र गावित के बेटे हैं।

यह घटना रविवार तड़के उस समय हुई, जब घायल दही-हांडी प्रतिभागी (गोविंदा) के इलाज और बकाया बिल को लेकर विवाद हो गया। उसे पालघर शहर के रिलीफ अस्पताल लाया गया था।

आरोप है कि शिवसेना के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल में घुस गए, हंगामा किया और एक कर्मचारी के साथ मारपीट की।

शिंदे ने सोमवार को अस्पताल और उसके कर्मचारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm