टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने पालघर में आत्महत्या की
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने पालघर में आत्महत्या की
पालघर, 15 जून (भाषा) लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वह 22 वर्ष की थीं।
एक अधिकारी के अनुसार, संचिता ने रविवार की शाम करीब सात बजे नालासोपारा स्थित अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि संचिता घर पर अकेली थीं। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल पर हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।”
अधिकारी के मुताबिक, अभिनेत्री के पिता ने अचोले थाना पुलिस को बताया कि उन्हें किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं है और वह संचिका की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि संचिता ने यह कदम क्यों उठाया।
संचिता टीवी धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं।
उन्होंने पूर्व में कहा था कि इस किरदार को हासिल करना उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और उनके अभिनय करियर को नई दिशा दी।
संचिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।
उन्होंने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया था।
इसके अलावा वह चर्चित अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ ‘साइलेंस 2 : द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी नजर आई थीं।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने पालघर में आत्महत्या की
PALGHAR
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm