BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अस्पताल में हिंसा: विधायक के बेटे समेत 22 आरोपी 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए

अस्पताल में हिंसा: विधायक के बेटे समेत 22 आरोपी 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए

अस्पताल में हिंसा: विधायक के बेटे समेत 22 आरोपी 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए
Bhasha
Published: 14 Sept 2026 | 6:48 pmModified: 14 Sept 2026 | 6:48 pm

पालघर (महाराष्ट्र), 14 सितंबर (भाषा) पालघर अस्पताल हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए 22 लोगों को यहां की एक अदालत ने 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मजिस्ट्रेट योगेश एच गजभिये ने रविवार देर रात जारी आदेश में जिन आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया, उनमें विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख कुंदन सांखे शामिल हैं।

शिवसेना के कार्यकर्ता पांच सितंबर को देर रात पालघर के रीलिफ हॉस्पिटल में घुस गए, जहां दही हांडी समारोह में भाग लेने वाले कुछ घायल गोविंदाओं को भर्ती कराया गया था।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टर को धमकी दी, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक घायल व्यक्ति को जबरन ‘आईसीयू’ से ले गए। उनका दावा था कि अस्पताल अत्यधिक फीस वसूल रहा है।

इस घटना को लेकर विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया तथा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 22 लोगों की पहचान की।

इस मामले में शिवसेना की पालघर शहर इकाई के प्रमुख राहुल घरात को सात सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि रोहित गावित और 12 गोविंदाओं को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

अभियोजन पक्ष की ओर से पेश उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी निशा जाधव ने आरोपियों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। हालांकि, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी बिना किसी गैरकानूनी इरादे के एक घायल दोस्त से मिलने गए थे।

मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया कि अपराध की गंभीर प्रकृति और प्रथम दृष्टया स्पष्ट संलिप्तता के कारण आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने की आवश्यकता है।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अस्पताल में हिंसा: विधायक के बेटे समेत 22 आरोपी 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm