BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025…पीएम मोदी बोले, “पहले मतदान, फिर जलपान! इस चरण में इतने मतदाता करेंगे वोट…

बिहार में आज लोकतंत्र का महापर्व आरंभ हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश और जिम्मेदारी …

Bihar Vidhansabha Chunav 2025

Bihar Vidhansabha Chunav 2025

muskan mishra
Published: 06 Nov 2025 | 9:44 amModified: 06 Nov 2025 | 12:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की।
  2. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा – पहले मतदान, फिर जलपान।
  3. पहले चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में आज लोकतंत्र का महापर्व आरंभ हो गया है। विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत गुरुवार को राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की है।

Bihar 1st phase election latest News: पीएम ने एक्स पर कियी पोस्ट

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है, पहले मतदान, फिर जलपान!”

बिहार में इस बार पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या लाखों में है। चुनाव आयोग ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपने वोट के अधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Bihar chunav pehle charan ki voting: पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस चरण में लगभग 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियाँ सुरक्षा में तैनात हैं ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे।

बड़े चेहरे मैदान में

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आज के पहले चरण में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। INDIA गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे प्रमुख नेता इस चरण में मैदान में हैं। इन सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

बिहार में कुल दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान आज यानी 6 नवंबर 2025 को हो रहा है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहला चरण 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Assembly Elections 2025: PM Modi said, "First vote, refreshments!"

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm