BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025….पहले चरण में सुबह 9 बजे तक इतने फीसदी मतदान, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर…

बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।पहले चरण में सुबह …

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

muskan mishra
Published: 06 Nov 2025 | 10:20 amModified: 06 Nov 2025 | 12:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया।
  2. 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
  3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत पहले चरण में ईवीएम में बंद होगी।

Bihar Election 2025: पटना: बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। यह चरण राज्य की राजनीतिक दिशा और दशा दोनों तय करने वाला माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सत्ता और विपक्ष दोनों के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।

इस चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें पुरुष, महिलाएँ और पहली बार वोट डालने वाले युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी।

Bihar election live coverage Hindi: सुबह 9 बजे तक इतनी वोटिंग

सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.13% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के शुरुआती घंटों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला, कई बूथों पर लोग सुबह-सुबह लाइन में लगकर वोट डालते नज़र आए।

Bihar 1st phase voting 2025: एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर

पहले चरण की 121 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी के लिए यह चरण राजनीतिक भविष्य तय करने वाला माना जा रहा है, क्योंकि इन सीटों पर पार्टी की पकड़ और जनसमर्थन का बड़ा इम्तिहान है।

Bihar chunav pehle charan ki voting: 14 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। राज्य के कई चर्चित विधानसभा क्षेत्र आज मतदान में शामिल हैं। इनमें मोकामा, महुआ, तारापुर, राघोपुर, छपरा, अलीनगर, काराकाट और भोर जैसी सीटें राजनीतिक रूप से हॉट सीट मानी जा रही हैं।

राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव, मोकामा से अनंत सिंह, अली नगर से मैथिली ठाकुर, छपरा से खेसारी लाल यादव, भोर से प्रीति किन्नर और काराकाट से ज्योति सिंह जैसे दिग्गज इस चरण में मैदान में हैं। इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है।

Bihar voters turnout news: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। हर जिले में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर "पिंक बूथ" बनाए गए हैं। आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

मतदाताओं में उत्साह, लंबी कतारें दिखीं

सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बुज़ुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश के साथ भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान।”

बिहार में आज का मतदान सिर्फ राजनीतिक दलों के लिए नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के लिए भी अहम है। पहले चरण के नतीजे यह संकेत देंगे कि जनता इस बार किस मुद्दे पर और किस दिशा में अपना फैसला देने जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Assembly Elections 2025: Voter turnout in the first phase till 9 am is as high as 9 per cent, with the reputation of prominent leaders at stake.

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm