बिहार: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बिहार: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पटना, 17 जनवरी (भाषा) पटना के शास्त्री नगर इलाके में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृतका की पहचान 70 वर्षीय माधुरी देवी के रूप में हुई है।
सचिवालय के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-2) साकेत कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पुलिस को शनिवार सुबह इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद स्थानीय थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे । एजी कॉलोनी में उन्हें माधुरी देवी का शव उनके घर में मिला।’’
उन्होंने बताया, ‘‘उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। उनके गले पर चोट के निशान थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह घर में अकेली रहती थीं।'
एसडीपीओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच चल रही है।
भाषा प्रचेता राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
PATNA
और भी पढ़ें ›विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pmगंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
30 Sept 2026 | 6:43 pm