BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Election 2025: माता-पिता का आशीर्वाद… मतदान करने आए तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा, सब हो गए हैरान…

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने आज पटना के एक मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

muskan mishra
Published: 06 Nov 2025 | 10:52 amModified: 06 Nov 2025 | 12:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज
  2. पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान
  3. तेज प्रताप यादव का बयान आया सामने

Bihar Election 2025: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। पहले चरण का यह मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने वाला माना जा रहा है।

इस चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जो 1,314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इसमें एनडीए और महागठबंधन के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ जनसुराज पार्टी के प्रत्याशियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहले चरण का मतदान राज्य के सत्ता समीकरण पर गहरा असर डालेगा।

Bihar 1st phase election latest news: तेज प्रताप यादव ने डाला वोट

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने आज पटना के एक मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “बिहार की जनता को अपना वोट ज़रूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है... माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।”

Bihar 1st Phase Voting 2025: दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

पहले चरण में कई हॉट सीटें हैं, जिन पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा जुड़ी है। राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव, मोकामा से अनंत सिंह, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, छपरा से खेसारी लाल यादव, भोर से प्रीति किन्नर, और काराकाट से ज्योति सिंह जैसे चर्चित उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है, क्योंकि यहां मतदाताओं की पसंद राज्य की अगली सरकार की तस्वीर तय कर सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में बंद हो रही है।

Bihar Chunav Pehle Charan ki Voting: एनडीए बनाम महागठबंधन में कांटे की टक्कर

पहले चरण में एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों गठबंधन अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता को लुभाने में जुटे हैं। जहां एनडीए विकास और स्थिरता का दावा कर रही है, वहीं महागठबंधन बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और किसानों की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना रहा है।

Bihar Voters Turnout News: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही, महिला मतदाताओं के लिए कई स्थानों पर “पिंक बूथ” बनाए गए हैं।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएँ, बुज़ुर्ग और युवा लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह से भाग लेते दिखाई दिए।

बिहार के पहले चरण का यह मतदान न सिर्फ दिग्गज नेताओं की साख का इम्तिहान है, बल्कि यह राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने वाला निर्णायक चरण भी साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Election 2025: Blessings from his parents... Tej Pratap Yadav, who came to vote, said something that surprised everyone...

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm