BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar 1st phase voting 2025: बिहार में लोकतंत्र की बहार!.. इस नक्सल प्रभावित इलाके में 20 साल बाद पहली बार लोगों ने किया मतदान

Bihar 1st phase voting 2025 Updates: आज पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन …

Bihar 1st phase voting 2025

Bihar 1st phase voting 2025

satya prakash
Published: 06 Nov 2025 | 11:42 amModified: 06 Nov 2025 | 11:44 am
HIGHLIGHTS
  1. बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू
  2. नक्सल क्षेत्रों में भारी मतदान
  3. नितिन नबीन और वीणा देवी ने डाला वोट

Bihar 1st phase voting 2025: पटना: बिहार में पहले चरण के लिए मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की भीड़ उमड़ने लगी है। वही कई उम्मीदवारों ने भी अल सुबह अपने इलाकों में मतदान किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन बिहर के बांदीपुर इलाके से एनडीए के उम्मीदवार, उन्होंने आज सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने दीघा के मिलर हाई स्कूल में बनाये गए पोलिंग सेंटर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इसी तरह मोकामा से महागठबंधन की प्रत्याशी वीणा देवी अपने पति सूरजभान सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी मतदान

बिहार में जारी मतदान के बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि, कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र बनाये गये है। इन केंद्रों में भी मतदाता बड़े पैमाने पर मतदान करने के लिए पहुँच रहे हैं। इसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमबंद में 20 साल बाद पहली बार मतदान हुआ एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, "हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी यहां आए। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है (20 साल में पहली बार यहां वोट देकर) इससे पहले, 2005 से स्थिति अनुकूल नहीं थी। अब, कोई डर नहीं है। जब से यहां शिविर (सुरक्षा बल) स्थापित किया गया है, हम शांति से रह रहे हैं। यहां सरकारी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। हमें कुछ वर्षों से मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है, और हम इसके लिए आभारी हैं। हमें अब कोई समस्या नहीं है। हम जंगल में शांति से रह रहे हैं। हमें खुशी है कि यहां एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। युवा और बूढ़े, हर कोई अपना वोट डालने में सक्षम है।"

मतदान जरूर करें :चिराग पासवान

Bihar 1st phase voting 2025: इस बीच लोजपा (रामविलास) के शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी अपने समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत पर उन्होंने कहा,  "मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं। यह आपका सबसे बड़ा अधिकारी है, इसका इस्तेमाल जरूर करें। जिसके भी पक्ष करना है, जिसपर भी आपको विश्वास है, जिस किसी के लिए आपको लगता है कि, आपके भविष्य के लिए उनका नेतृत्वा सही रहेगा, उनके लिए वोट जरूर करिये। जिस नेता के मैं चाहता हूं कि बिहार में आज पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हो। जब आप (कांग्रेस) मतदान में विसंगतियां या शिकायतें उठाते हैं, तो चुनाव आयोग एसआईआर लाता है, लेकिन आपको उससे भी समस्या है। अगर उन्हें अपने पास मौजूद जानकारी पर इतना भरोसा है, तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।"

'बदलाव के लिए वोट करें' :तेजस्वी

विहार में राजद के शीर्ष नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी अपने समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंचे। इस बीच मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं सभी से अपील करूंगा कि वे अपने घरों से बाहर आएं और बदलाव के लिए, विकास के लिए, नौकरियों के लिए वोट करें।"

लालू बोले, 'बदलाव होगा'

Bihar 1st phase voting 2025: इसी तरह प्रदेश के पूर्व सीएम और राजद के शीर्ष नेता लालू प्रसाद यादव भी अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान करने पहुंचे थे। मीडिया ने उनसे चुनाव कोलेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा 'बदलाव होगा।'

पत्नी के साथ नितिन नबीन पहुंचे मतदान केंद्र

वोट डालने के बाद नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, इसी को ध्यान में रखकर मैंने अपना वोट डाला है। बिहार में एक अच्छी सरकार सत्ता में आएगी।" इसी तरह उम्मीदवार नबीन ने कहा "मैं हर मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने आएँ... मैंने अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डाल दिया है, अब आप भी अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डालें।"

 

कितने उम्मीदवार है मैदान में?

Bihar 1st phase voting 2025: आपको बता दें कि आज पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 की सुबह शुरू हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Election 2025, High Voter Turnout in Naxal Areas as 1st Phase Voting Begins

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm