BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार : सात जिलों में बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित

बिहार : सात जिलों में बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित

बिहार : सात जिलों में बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित
Bhasha
Published: 25 Aug 2025 | 10:25 pmModified: 25 Aug 2025 | 10:25 pm

पटना, 25 अगस्त (भाषा) बिहार में 24 अगस्त से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से सात जिलों के करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक बारिश के कारण कई स्थानों पर विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

बयान के मुताबिक, ‘‘ सात जिलों-भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, भोजपुर, वैशाली और मधेपुरा - में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके अलावा, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भी कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।’’

इसमें कहा गया है कि राज्य में 600 से अधिक गांवों के कुल 7,94,749 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

कटिहार बाढ़ से सबसे अधिक बेहाल है, जहां 456 गांवों के 5,43,259 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण राज्य में गंगा, कोसी और पुनपुन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इन सात जिलों में कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।’’

उसने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की कुल 27 टीम बचाव कार्य के लिए तैनात की गई हैं।

बयान के मुताबिक यदि स्थिति बिगड़ती है तो संबंधित जिलों को और अधिक राहत शिविर तथा सामुदायिक रसोई स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार : सात जिलों में बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित

People also search for:BiharBihar Floodsfloods
शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am