Bihar Vidhansabha Chunav: मधुबनी से लेकर पूर्णिया तक… बिहार चुनाव का दूसरा चरण शुरू, सुबह 9 बजे तक इतना फीसदी हुआ मतदान, पढ़ें पूरी खबर…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और सुबह 9 बजे तक शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं।

bihar vidhansabha chunav
Bihar Vidhansabha Chunav: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और सुबह 9 बजे तक शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं। सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें 5,28,954 पहली बार वोट डालने वाले मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं।
Bihar Election 2025 Latest News: 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान
इस चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग जारी है।
मधुबनी जिले में कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए 3,882 मतदान बूथ बनाए गए हैं, और जिले के कुल मतदाता 31,23,747 हैं। पुरुष मतदाता 16,55,417, महिला मतदाता 14,68,190 हैं। हर विधानसभा में 3-3 महिला मतदान केंद्र और 23 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
किशनगंज जिले में बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,25,959 मतदाता हैं। यहां 1,366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 363 को क्रिटिकल घोषित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर 1200 मतदाता तय किए गए हैं और सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) की तैनाती की गई है।
Bihar 2nd Phase Voting 2025: 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
कुल 1,302 उम्मीदवार इस चरण में चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में मतदान को लेकर सुरक्षा और प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Vidhansabha Elections: Initial voting percentage till 9 am in the second phase
PATNA
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm