भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सांसद वेतन से 6.35 लाख रुपये दिए
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सांसद वेतन से 6.35 लाख रुपये दिए
पटना, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपने सांसद वेतन के तीन महीने की राशि के रूप में 6.35 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की।
इस वर्ष अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नवीन ने यह घोषणा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की।
उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार अब तक बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये वित्तीय सहायता के रूप में कुल 579 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दे चुकी है।
उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और सरकार पूरी तैयारी के साथ यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावित लोगों तक समय पर राहत व आवश्यक सहायता पहुंचे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम तैनात हैं। साथ ही राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाएं और पशुओं के चारे की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने कहा कि फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है और किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
नवीन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।’’
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सांसद वेतन से 6.35 लाख रुपये दिए
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pmगंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
30 Sept 2026 | 6:43 pmबिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल
30 Sept 2026 | 1:07 pmखबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही
30 Sept 2026 | 1:02 pmबिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा
30 Sept 2026 | 11:55 am