BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Maithili Thakur Latest Video: बिहार में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार मैथिलि ठाकुर का बयान.. ‘मोदी-नीतीश के काम गिनाने की जरूरत नहीं, लोग खुद ही महसूस करते है’

Maithili Thakur Latest Video: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच …

Maithili Thakur Latest Video

Maithili Thakur Latest Video

satya prakash
Published: 06 Nov 2025 | 8:23 amModified: 06 Nov 2025 | 11:28 am
HIGHLIGHTS
  1. मैथिली ठाकुर बोलीं- हर दिन सीख रही हूं
  2. बन सकती हैं सबसे युवा विधायक
  3. हर घर नौकरी का वादा अव्यवहारिक बताया

Maithili Thakur Latest Video: अलीनगर: बिहार के अलीनगर सीट से गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अपने "थोड़े" राजनीतिक अनुभव को स्वीकार करते हुए कहा कि वह "हर दिन नई चीजें सीख रही हैं"।

Maithili Thakur Latest Video: बन सकती है सबसे कम उम्र की विधायक

मैथिली ठाकुर सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं और अगर वे निर्वाचित होती हैं तो संभवतः सबसे कम उम्र की विधायक बन सकती हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र अलीनगर में 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव में मतदान होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गायक से राजनेता बने सिंह ने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत हैं। उन्होंने कहा, "मुझे राजनीतिक अनुभव कम है, लेकिन मैं हर दिन नई चीजें सीख रही हूं। जब मैं जनता के बीच जाती हूं, तो मुझे नीतीश जी और मोदी जी द्वारा किए गए कामों को गिनाने की जरूरत नहीं पड़ती; लोग पहले से ही जानते हैं, वे बस आशीर्वाद देते हैं।"

'हर घर नौकरी का वादा अव्यवहारिक'

Maithili Thakur Latest Video: महागठबंधन पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक घर में सरकारी नौकरी देने का उसका चुनावी वादा "व्यावहारिक नहीं है"। उन्होंने कहा, "यह कहना कि आप हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे, व्यावहारिक नहीं है। ऐसा कोई भी वादा करना जो व्यावहारिक न हो, लोगों की भावनाओं से खेलने जैसा है।"

बिहार के दरभंगा ज़िले की अलीनगर विधानसभा सीट पर पीढ़ियों के बीच चुनावी जंग देखने को मिली, जहाँ राजनीति का एक नया चेहरा एक अनुभवी नेता के ख़िलाफ़ ताल ठोक रहा है। 25 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर, 63 वर्षीय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार बिनोद मिश्रा के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही हैं।

पहले चरण का मतदान आज गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा, जहां 3.75 करोड़ मतदाता 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 1,314 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे।

नितिन नबीन ने किया मतदान

मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की भीड़ उमड़ने लगी है। वही कई उम्मीदवारों ने भी अल सुबह अपने इलाकों में मतदान किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन बिहर के बांदीपुर इलाके से एनडीए के उम्मीदवार, उन्होंने आज सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने दीघा के मिलर हाई स्कूल में बनाये गए पोलिंग सेंटर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इसी तरह मोकामा से महागठबंधन की प्रत्याशी वीणा देवी अपने पति सूरजभान सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वोट डालने के बाद नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, इसी को ध्यान में रखकर मैंने अपना वोट डाला है। बिहार में एक अच्छी सरकार सत्ता में आएगी।" इसी तरह उम्मीदवार नबीन ने कहा "मैं हर मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने आएँ... मैंने अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डाल दिया है, अब आप भी अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डालें।"

 

121 सीटों के लिए शुरू हुई वोटिंग

Rahul Gandhi Latest Video: आपको बता दें कि आज पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

Bihar Election 2025: पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर होगा चुनाव

आलमनगर
बिहारीगंज
सिंहेश्वर
मधेपुरा
सोनबरसा
सहरसा
सिमरी बख्तियारपुर
महिषी
कुशेश्वरस्थान
गौरा बौराम
बेनीपुर
अलीनगर
दरभंगा ग्रामीण
दरभंगा
हायाघाट
बहादुरपुर
केवटी
जाले
गायघाट
औराई
मीनापुर
बोचहां
सकरा
कुढ़नी
मुजफ्फरपुर
कांटी
बरूराज
परू
साहेबगंज
बैकुंठपुर
बरौली
गोपालगंज
कुचायकोट
भोरे
हथुआ
सीवान
जीरादेई
दरौली
रघुनाथपुर
दरौंदा
बरहोरिया
गोरीकोठी
महाराजगंज
एकमा
मांझी
बनियापुर
तरैया
मढ़ौरा
छपरा
गड़खा
अमनौर
परसा
सोनपुर
हाजीपुर
लालगंज
वैशाली
महुआ
राजा पाकड़
राघोपुर
महनार
पातेपुर
कल्याणपुर
वारिसनगर
समस्तीपुर
उजियारपुर
मोरवा
सरायरंजन
मोहिउद्दीननगर
विभूतिपुर
रोसेरा
हसनपुर
चेहराकलां-बैरियापुर
बछवारा
तेघरा
मटिहानी
साहेबपुर कमाल
बेगूसराय
बखरी
अलौली
खगड़िया
बेलदौर
परबत्ता
तारापुर
मुंगेर
जमालपुर
सूर्यगढ़ा
लखीसराय
शेखपुरा
बरबीघा
अस्थावां
बिहार शरीफ
राजगीर
इस्लामपुर
हिलसा
नालंदा
हरनौत
मोकामा
बाढ़
बख्तियारपुर
दीघा
बांकीपुर
कुम्हरार
पटना साहिब
फतुहा
दानापुर
मनेर
फुलवारी
मसौढ़ी
पालीगंज
बिक्रम
संदेश
बड़हरा
आरा
अगिआंव
तरारी
जगदीशपुर
शाहपुर
ब्रह्मपुर
बक्सर
डुमरांव
राजपुर

पहले चरण की सियासी तस्वीर

Bihar Election Voting Day Updates: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर है। तो वहीं 12 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई है। जबकि 34 सीटों पर जदयू और राजद आमने-सामने हैं। 11 सीटों पर जदयू बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा (रा) मैदान में है, इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मैथिली ठाकुर बिहार के दरभंगा ज़िले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Maithili Thakur Latest Video, BJP’s Young Candidate from Alinagar Says ‘Learning Something New Every Day’

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm