BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार में बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी
Bhasha
Published: 11 Aug 2025 | 8:44 pmModified: 11 Aug 2025 | 8:44 pm

पटना, 11 अगस्त (भाषा) पटना, 11 अगस्त (भाषा) बिहार में बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं और बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कुल 32 टीमों को लगाया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय सहित विभिन्न जिलों में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर है। इसके अलावा नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।’’

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय जिलों के कुछ स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘राज्य में फिलहाल बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अब तक बिहार के किसी भी हिस्से से मौत की कोई खबर नहीं है।’’

जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिहार में कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि और नेपाल स्थित गंडक एवं कोसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के मद्देनजर, जल संसाधन विभाग के सभी संबंधित प्रकोष्ठों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि स्थिति के और बिगड़ने पर अधिक राहत शिविर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

बयान के अनुसार, सारण जिले के 18 पंचायतों में 3,83,340 लोग, बेगूसराय के 36 पंचायतों में 3,15,596, भागलपुर के 67 पंचायतों में 2,37,765, भोजपुर की 30 पंचायतों में 1,88,000, पटना की 24 पंचायतों में 1,85,786, वैशाली की 23 पंचायतों में 1,67,200 लोग और मुंगेर की 28 पंचायतों में 1,26,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बयान में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद, बिहार में एक से 10 अगस्त के बीच 507.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो इस समयावधि के सामान्य औसत से 12 प्रतिशत कम है।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार में बाढ़ से 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

People also search for:BiharBihar Floodsfloods
शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am