BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Patna News: ‘गर्भवती महिला को सड़कों पर गाड़ी से रौंद रही पुलिस’, कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

Patna viral video: इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट पर शेयर करते हुए तंज कसा है। जिसमें लिखा है कि ‘ये पटना की मरीन ड्राइव की तस्वीरें हैं, …

image source: Indian Youth Congress X post

image source: Indian Youth Congress X post

Dr.Anil Shukla
Published: 19 Nov 2025 | 5:35 pmModified: 19 Nov 2025 | 5:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर शेयर करते हुए कसा तंज
  2. पटना की मरीन ड्राइव की तस्वीरें
  3. गर्भवती महिला को सड़कों पर गाड़ी से रौंद रही पुलिस

पटना: Patna viral video, सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्कूटी में बैठे पुलिस वाले के आगे खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस वाला महिला की परवाह न करते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाता जाता है, इसे लेकर महिला पुलिस वाले पर चिल्लाती है और कहती है मैं पैदल नहीं जाउंगी या तो आप मेरे साथ बैठकर चलिए या फिर आप मुझे बैठाकर ले चलिए।

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर शेयर करते हुए तंज कसा

Patna viral video इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट पर शेयर करते हुए तंज कसा है। जिसमें लिखा है कि 'ये पटना की मरीन ड्राइव की तस्वीरें हैं, डबल इंजन सरकार की पुलिस गर्भवती महिला को सड़कों पर गाड़ी से रौंद रही है, मोदीजी ने ₹10,000 में वोट के साथ माँ - बहनों की जिंदगी भी खरीद ली है? ''

इस वीडियो को देखने से इस बात का अनुमान लगता है कि पुलिस वाले ने ट्रैफिक रूल का हवाला देकर महिला को रोका होगा, इसके बाद गाड़ी को लेकर थाने या फिर उच्च अधिकारियों के पास चालान काटने जा रहा होगा, ​इसी दौरान महिला को वह पैदल चलने को कहता है लेकिन महिला उससे इसी बात को लेकर झगड़ने लगती है और गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास करती है लेकिन पुलिस वाले जबरन को गाड़ी को आगे बढ़ाता जाता है।

Patna News इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो जाते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर यूजर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Patna viral video: 'Police are running over a pregnant woman with a vehicle on the road', Congress said this by posting the video

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm