Bihar Election RLM Candidates List: एनडीए गठबंधन के इस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची.. कम सीटें मिलने पर जताई थी नाराजगी, देखें लिस्ट..
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Bihar Election RLM Candidates List
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की लिस्ट
- उपेंद्र कुशवाहा ने कही नाराजगी नहीं
- छह उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए
Bihar Election RLM Candidates List: पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छह उम्मीदवारों की घोषणा
पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न जिलों से छह उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, टिट्टू को सीवान जिले की बासोपट्टी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। मधुबनी से मयंक आनंद और रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट से आलोक कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह समस्तीपुर के उजियारपुर से प्रशांत कुमार पासवान, रोहतास के सासाराम से मीनाक्षी और मुजफ्फरपुर के पारू से टिट्टू नाम के एक अन्य उम्मीदवार भी शामिल हैं।
"नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है" : उपेंद्र कुशवाहा
इससे पहले, पटना में एएनआई से बात करते हुए, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। चर्चा होती है और इन चर्चाओं के दौरान जो भी मुद्दे उठते हैं, उनका समय पर समाधान किया जाता है। उस संदर्भ में, एक मुद्दा उठा। फिर हम दिल्ली गए और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिले। हमने गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और सभी बातों पर चर्चा की। वहां जो कुछ हुआ, उसके आधार पर हमने यहां भी सभी से बात की, क्योंकि सब कुछ बिहार से जुड़ा है। उसके आधार पर, अब कोई भ्रम नहीं है। हम जल्द ही कुछ उम्मीदवारों और सीटों के बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे।"
सोशल मीडिया पर नामों का ऐलान
Bihar Election RLM Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपने कई नेताओं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं, को पार्टी टिकट दे दिए। इस दौरान पार्टी को नाराज नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं उसने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मतभेदों को भी सुलझाने की कोशिश तेज कर दी। कांग्रेस ने हालांकि अब तक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन बुधवार देर शाम पटना हवाई अड्डे पर टिकट के कई दावेदारों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान को घेर लिया। इन कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं पर ‘‘टिकट बेचने’’ का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
उम्मीदवारों को सौंपा चुनावी चिन्ह
दिल्ली से लौटे कुमार और खान पहले सादाकत आश्रम, जो बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (बीपीसीसी) का मुख्यालय है, में टिकट वितरण करने वाले थे। लेकिन विरोध की आशंका को देखते हुए उन्होंने योजना बदल दी और एक वरिष्ठ नेता के आवास पर जाकर उम्मीदवारों को बुलाया और पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से कई उम्मीदवारों की तस्वीरें साझा की गईं। इनमें खुद प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी शामिल थे, जो सुरक्षित सीट कुटुंबा से दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), विजेंद्र चौधरी (मुजफ्फरपुर) और प्रतिमा दास (राजा पाकर) के शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया और गठबंधन वार्ता
Bihar Election RLM Candidates List: पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त होगी, जबकि दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। बुधवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, वहां दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर ‘‘सौहार्दपूर्ण समझौता’’ हो गया।
सीट बंटवारे और सहयोगी दलों की भूमिका
कांग्रेस ने इससे पहले आक्रामक रुख अपनाया था। पार्टी का मानना था कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से राज्य में उसकी स्थिति मज़बूत हुई है, जहां लंबे समय से उसे कमजोर माना जाता रहा है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, कांग्रेस अब 61 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गई है, जो 2020 में लड़ी गई 70 सीटों से नौ कम हैं। उस चुनाव में पार्टी ने 19 सीटें जीती थीं। राजद को इस बार भी सीट बंटवारे में सबसे बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है। हालांकि वह भी पिछली बार से कम सीटों पर मैदान में उतरेगी। पिछले चुनाव में राजद ने 144 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था जिनमें से 75 विजयी हुए थे। विपक्षी ‘महागठबंधन’ के वाम सहयोगी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को शेष सीटों में समायोजित किए जाने की संभावना है।
विधानसभा क्षेत्र - कुटुंबा से INDIA गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार श्री @rajeshkrinc जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
जीत रहा है INDIA ✊ pic.twitter.com/1b6yqCXcPe
— Bihar Congress (@INCBihar) October 15, 2025
विधानसभा क्षेत्र - बेगूसराय से
INDIA गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती @AmitaBhushan1 जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
जीत रहा है INDIA ✊ pic.twitter.com/rZTtMWsym4
— Bihar Congress (@INCBihar) October 15, 2025
विधानसभा क्षेत्र - मुजफ्फरपुर से
INDIA गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार
श्री विजेंद्र चौधरी जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!जीत रहा है INDIA ✊ pic.twitter.com/UIyWQi0LAe
— Bihar Congress (@INCBihar) October 15, 2025
READ MORE: दिवाली से पहले खूब होगा धन लाभ, इन राशि वालों के लिए आज गुड न्यूज, पढ़ें आज का राशिफल
READ ALSO: ईपीएफओ ने नियमों में किया बदलाव तो ओवैसी उठाया सवाल, अब EPFO ने दिया ये करारा जवाब
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार चुनाव 2025 के लिए छह उम्मीदवार घोषित किए हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rashtriya Lok Morcha announces list of six candidates for Bihar Assembly Elections 2025
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm