BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव

उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव

उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव
Bhasha
Published: 23 Nov 2024 | 10:19 pmModified: 23 Nov 2024 | 10:19 pm

पटना, 23 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में विपक्षी ‘महागठबंधन’ की हार के बाद शनिवार को दावा किया कि यह गठजोड़ राज्य में अगले होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में अपनी पार्टी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी है।

झारखंड में साल 2019 के चुनाव में राजद ने केवल चतरा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उसने देवघर, गोड्डा, बिश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट जीतीं।

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसमें इमामगंज सीट पर राजग ने कब्जा बरकरार रखा है जबकि तरारी, रामगढ़ और बेलागंज को ‘महागठबंधन’ से छीन लिया।

यादव पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कुछ सीट पर हार कोई बड़ी बात नहीं है। हाल के लोकसभा चुनाव में हमने इन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी…हम 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और महागठबंधन बिहार में अगली सरकार बनाएगा। हार-जीत चुनाव का हिस्सा है...हम बिल्कुल भी निराश नहीं हैं...हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा।”

राजद बेलागंज और रामगढ़ सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रहा जबकि इमामगंज सीट पर भी पार्टी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

राजद नेता ने कहा, “हमने (राजद) झारखंड में चार विधानसभा सीट जीतीं…हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में महागठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की। ​​हम एक बार फिर झारखंड में सरकार बना रहे हैं। झारखंड के बाद, महागठबंधन 2025 में बिहार में सरकार बनाएगा।”

भाषा अनवर नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव

People also search for:Bihar by-election Tejashwi Yadav
शहर की खबरें
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm
गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

30 Sept 2026 | 6:43 pm
बिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल

बिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल

30 Sept 2026 | 1:07 pm
खबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही

खबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही

30 Sept 2026 | 1:02 pm
बिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

30 Sept 2026 | 11:55 am