BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Tej pratap yadav on Congress: “कांग्रेस ‘राम विरोधी’, उसके नेता चंदन तिलक नहीं लगाते”.. लालू के बड़े बेटे, JJD नेता तेज प्रताप यादव का तीखा प्रहार

Tej pratap yadav attackes on Congress: बांग्लादेश में हुई हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है और उसी को इसकी …

Tej pratap yadav attackes on Congress

Tej pratap yadav attackes on Congress

satya prakash
Published: 06 Jan 2026 | 6:21 amModified: 06 Jan 2026 | 7:04 am
HIGHLIGHTS
  1. तेज प्रताप ने कांग्रेस को राम विरोधी बताया
  2. प्रियंका गांधी को राहुल से अधिक सक्षम कहा
  3. महिलाओं पर टिप्पणी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Tej pratap yadav attackes on Congress: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस पार्टी पर ‘राम विरोधी’ होने का आरोप लगाया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर कदम पर भगवान राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “गिरिराज जी बिल्कुल सही कह रहे हैं। कांग्रेस राम विरोधी है।” यह बयान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उस टिप्पणी के समर्थन में दिया, जिसमें कांग्रेस द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी अधिनियम किए जाने के विरोध की आलोचना की गई थी।

'प्रियंका गांधी, राहुल से ज्यादा सक्षम' : तेज प्रताप (Tej pratap Remark on Priyanka Gandhi)

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह स्पष्ट किया कि सभी जातियों, समुदायों और धर्मों का सम्मान जरूरी है और हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी आपस में भाई हैं। असम के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने प्रियंका गांधी वाद्रा को बधाई दी और कहा कि वह राहुल गांधी से अधिक सक्षम हैं तथा इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं।

'गिरधारी लाल साहू पर हो कार्रवाई' (Tej pratap Demand for Action over Women Remark)

Tej pratap yadav attackes on Congress: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बयान का पुरजोर विरोध करती है और ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। यादव ने साफ कहा कि इस मामले में केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं है।

बांग्लादेश हिंसा केंद्र का मामला (Tej pratap Bangladesh Violence Reaction)

उन्होंने सवाल उठाया कि साहू किससे माफी मांगेंगे और क्या बिहार की बेटियों ने उन्हें माफ किया है। यादव ने कहा कि अगर माफी मांगनी ही है तो उन्हें बिहार आकर मांगनी चाहिए। वहीं, बांग्लादेश में हुई हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है और उसी को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उन्होंने कांग्रेस पर राम विरोधी होने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress 'anti-Ram', its leaders don't apply Chandan Tilak: Tej Pratap Yadav

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm