Tej Pratap Yadav on RJD: बड़े भाई तेज प्रताप ने तेजस्वी को बताया लालची!.. कहा ‘मरना कबूल करूंगा पर वापस राजद में नहीं जाऊंगा’.. आप भी सुनें..
बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव दोनों चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी यादव आरजेडी के टिकट पर राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं तेज …

Tej Pratap Attacks Tejashwi Yadav
- तेज प्रताप बोले- "लोभ का लालची नहीं हूं"
- आरजेडी में वापसी से तेज प्रताप का इंकार
- दोनों भाई आमने-सामने चुनावी मैदान में
Tej Pratap Attacks Tejashwi Yadav: पटना: परिवार और पार्टी से बाहर किए जाने के बाद जनशक्ति जनता दल के तौर पर नई पार्टी खड़ी करने वाले लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब भी अपने परिवार और खुद के साथ हुए व्यवहार से बेहद खफा हैं। उनकी नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने भविष्य में भी राजद में अपनी वापसी को सिरे से खारिज कर दिया है। पीटीआई से हुई बातचीत में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह मरना तो कबूल करेंगे लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। बता दें कि तेज प्रताप इस बार अपने पार्टी के बैनर तले महुआ विधानसभा से ताल ठोंक रहे हैं।
“लोभ और कुर्सी का लालची नहीं हूं” - तेज प्रताप
तेज प्रताप ने कहा कि जनशक्ति जनता दल उनकी पार्टी है और अब वह उसी को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लोभ, लालच या कुर्सी के लालची आदमी नहीं हैं। जिसको अपना लालचीपन दिखाना हो वह मुख्यमंत्री बने, जिन्हें अपना लालचीपन दिखाना हो वह मंत्री बनें। हम अपने सिद्धांत और स्वाभिमान के पक्के लोग हैं।
“अब केवल आशीर्वाद दे सकते हैं, सुदर्शन चक्र नहीं चला सकते”
Tej Pratap Attacks Tejashwi Yadav: तेज प्रताप यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “जब तक हम वहां पर थे, तब तक हमने उनको आशीर्वाद दिया। अब छोटे भाई हैं तो आशीर्वाद ही दे सकते हैं, सुदर्शन चक्र तो चला नहीं सकते। मुख्यमंत्री बनना, न बनना यह सब जनता के हाथ में है। जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है। जनता अगर चाह जाएगी तो मुख्यमंत्री बन जाएंगे।”
VIDEO | Bihar Polls 2025: When asked if he will join the INDIA alliance, Janshakti Janata Dal chief and candidate from Mahua Assembly constituency, Tej Pratap Yadav, said, "No, I would rather die than go back to that party. We have our own party, Janshakti Janata Dal, and we… pic.twitter.com/ikbOp03fni
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2025
दोनों भाई आमने-सामने चुनावी मैदान में
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव दोनों चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी यादव आरजेडी के टिकट पर राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के टिकट पर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर से ही विधायक हैं, तो वहीं तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। हालांकि तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tej Pratap Yadav Slams Tejashwi, Says ‘I’d Rather Die Than Return to RJD’ Ahead of Bihar Polls
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm