Tej Pratap Yadav Feast: तेज प्रताप लौटेंगे RJD में! पिता लालू यादव ने दिया बड़ा बयान.. लेकिन राबड़ी–तेजस्वी क्यों रहे दही-चूड़ा भोज से गायब?
Tej Pratap Yadav Dahi-Chura Feast: मंगलवार को तेज प्रताप यादव सात महीने के अंतराल के बाद राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा भोज के लिए परिवार के सदस्यों को व्यक्तिगत …

Tej Pratap Yadav Dahi-Chura Feast
- तेज प्रताप के भोज में लालू यादव पहुंचे
- RJD में वापसी के संकेत
- राबड़ी-तेजस्वी की गैरहाजिरी चर्चा में
पटना: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर दही-चूड़ा की पारंपरिक दावत का आयोजन किया। इस भोज में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। (Tej Pratap Yadav Dahi-Chura Feast) इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, तेज प्रताप के बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भोज में उपस्थित नहीं थे।
‘बेटे से कोई नाराजगी नहीं’ : लालू यादव
मीडिया से बातचीत करते हुए लालू यादव ने कहा कि वे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं और चाहते हैं कि वह परिवार के साथ ही रहें। तेज प्रताप के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर सवाल पूछे जाने पर लालू यादव ने कहा कि उनके बेटे को उनका आशीर्वाद हमेशा मिलेगा।
Patna, Bihar: Governor Arif Mohammad Khan and RJD leader Lalu Prasad Yadav join Shakti Janata Dal chief Tej Pratap Yadav for a traditional Dahi-Chura feast on Makar Sankranti. pic.twitter.com/vwBfQe4soO
— IANS (@ians_india) January 14, 2026
Patna, Bihar: RJD supremo Lalu Prasad Yadav arrives to attend JJD National President Tej Pratap Yadav’s Dahi Chura feast pic.twitter.com/hYzm5pesCa
— IANS (@ians_india) January 14, 2026
Patna, Bihar: On the occasion of Makar Sankranti, JJD chief Tej Pratap Yadav organized a dahi-chura feast in Patna today. Tej Pratap's elder maternal uncle, Prabhunath Yadav, attended the event.
He said, "I have come to the dahi-chura feast to bless my nephew so that he may… pic.twitter.com/b0s1tXe1zH
— IANS (@ians_india) January 14, 2026
परिवार को दिया था आमंत्रण
बता दें कि कल यानी मंगलवार को तेज प्रताप यादव सात महीने के अंतराल के बाद राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा भोज के लिए परिवार के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को निमंत्रण दिया। उन्हें तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए भी देखा गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।
आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर… pic.twitter.com/T2nZ5qz3x6
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 13, 2026
इससे पहले वे दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिले थे, जहां उन्होंने मीसा भारती को भी भोज का निमंत्रण दिया था। (Tej Pratap Yadav Dahi-Chura Feast) इससे पहले, 1 जनवरी को तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।
इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपने आवास पर दही-चूड़ा की दावत दी थी, जिसमें तेज प्रताप यादव शामिल हुए। जब विजय सिन्हा से पूछा गया कि क्या तेज प्रताप को एनडीए में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेज प्रताप यादव ने भी जवाब देते हुए कहा कि सही समय आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विजय सिन्हा के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हैं और उन्होंने विजय सिन्हा को भी अपने दही-चूड़ा भोज में आमंत्रित किया था।
Patna, Bihar: On dahi-chura feast, Minister Sanjay Kumar Singh says, "More than the Dahi Chura, it’s his love that matters—the love with which they personally served it. Anyone can serve Dahi Chooda, but serving it with such care, respect, and affection is truly special" pic.twitter.com/CAl4gacW8p
— IANS (@ians_india) January 13, 2026
नीतीश कुमार ने भी की शिरकत
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रत्नेश सदा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शिरकत की। रत्नेश सदा ने बताया कि उनके टिकट आवंटन में हेराफेरी की कोशिश की गई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनका टिकट सुनिश्चित किया। (Tej Pratap Yadav Dahi-Chura Feast) वहीं, भाजपा कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी कई वरिष्ठ भाजपा नेता नजर आए।
इन्हें ही पढ़ें:-
- राज ठाकरे के अदाणी पर हमला किए जाने से भाजपा को क्यों ठेस पहुंची: मनसे
- ठाणे जिले में भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; पांच लोग गिरफ्तार
- पुणे के कुछ नगर निकाय वार्ड में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने पैसा बांटा: शिवसेना नेता
- झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद हंगामा
- आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान की हालत स्थिर। किसान के बेटे ने की बातचीत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: भोज में लालू प्रसाद यादव, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tej Pratap Yadav’s Dahi-Chura Feast Fuels RJD Return Buzz, Lalu Yadav Breaks Silence
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm