Tejashvi on Samrat Chaudhary: सम्राट को कमान मिलते ही बिफरे तेजस्वी.. कहा, ‘ये जनता के मुख्यमंत्री नहीं, बिहार को इनसे कोई उम्मीद भी नहीं’..
Tejashvi Yadav on Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, सम्राट चौधरी होंगे नए CM, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला किया।

Tejashvi on Samrat Chaudhary
- नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- सम्राट चौधरी कल बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
- तेजस्वी यादव ने भाजपा और नए सीएम पर तीखा हमला बोला।
पटना: बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। (Tejashvi on Samrat Chaudhary) वही जानकारी के मुताबिक़ अबतक राज्य के डिप्टी सीएम रहें भाजपा नेता सम्राट चौधरी कल यानी बुधवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
इस्तीफे के बाद किया ट्वीट
अपने इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।”
उन्होंने आगे लिखा, “इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
नीतीश कुमार ने कहा, “हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। (Tejashvi on Samrat Chaudhary) अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।”
हमलावर हुए तेजस्वी यादव
वही सम्राट चौधरी को सीएम की कमान मिलने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी समेत नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 20 साल इनके राज करने के बाद भी बिहार की तस्वीर नहीं बदल पाई है। राज्य में न ही उद्योग है और न ही रोजगार के साधन। ऐसे में नए सीएम से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। वह जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री भी नहीं है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "नीतीश कुमार को भाजपा ने खत्म कर दिया तो वे अब खत्म हो गए हैं।"
#WATCH | दिल्ली: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा ने भी उनके (NDA) साथ 20 साल तक राज किया। फिर भी, बिहार का खजाना खाली है... यह बिहार की जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं है। जनता ने जनादेश नहीं दिया था... नीतीश कुमार को भाजपा ने खत्म कर… pic.twitter.com/RyIChCHTuL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: 14 अप्रैल 2026 को पटना में उन्होंने इस्तीफा सौंपा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Nitish Kumar Resigns as Bihar CM; Samrat Chaudhary to Take Oath, Tejashwi Yadav Criticizes BJP
PATNA
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pm