BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Crime News: राजधानी में रेलवे स्टेशन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर मिटाई हवस

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा इलाके में 22 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Bihar Crime News| Image Source | symbolic Image

Bihar Crime News| Image Source | symbolic Image

karan nepali
Published: 05 Sept 2025 | 1:28 pmModified: 05 Sept 2025 | 1:30 pm
HIGHLIGHTS
  1. पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म।
  2. आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर दिया वारदात को अंजाम।
  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पटना: Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा इलाके में 22 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसे अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पेट्रोलिंग गाड़ी से संपर्क किया और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फतुहा के एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Railway News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,132 ट्रेनें फिर से शुरू, फेस्टिवल स्पेशल भी आएंगी

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है। सोनू कुमार फतुहा रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सोनू सन्नाटा का आपराधिक इतिहास है तथा उस पर गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और दुष्कर्म समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह दो मामलों में वांछित था और हाल के दिनों में रंगदारी तथा जमीन की दलाली में सक्रिय था।

यह भी पढ़ें: UP Road Accident News: अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, एक महिला समेत 3 की हुई मौत 

कैसे दिया घटना को अंजाम

Bihar Crime News: पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि मंगलवार को फतुहा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय दोनों आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाया, जबरन अपने साथ ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल फेंक दी, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: young woman was gang-raped at Patna's Fatuha railway station

शहर की खबरें
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm
गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

30 Sept 2026 | 6:43 pm