पीलीभीत में 21 साल पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, दो युवक हिरासत में
पीलीभीत में 21 साल पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, दो युवक हिरासत में
पीलीभीत, 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दो युवकों ने अपने पिता की 21 साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह एक अधेड़ किसान की कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाइयों रामदेव (28) और श्यामदेव (27) को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पीलीभीत जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव का रहने वाला वेदराम (50) मंगलवार तड़के करीब पांच बजे टहलने निकला था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वेदराम के सिर पर बांके से कथित तौर पर कई बार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विधि भूषण मौर्य ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रंजिश में हत्या का आरोप है, जांच के लिए टीम लगाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।”
पुलिस के अनुसार, वेदराम की 2005 में ‘घूरे’ (कचरा, गोबर या खाद फेंकने की जगह) को लेकर अपने घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले नंदराम के साथ कहासुनी हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि वेदराम ने गुस्से में आकर नंदराम की हत्या कर दी थी। वह नंदराम की हत्या के मामले में पांच साल की सजा काटकर 2012 में जेल से बाहर आया था।
पुलिस के मुताबिक, नंदराम की हत्या के समय उसके तीनों बेटे रामदेव, श्यामदेव और श्रीदेव बहुत छोटे थे।
उसने बताया कि मंगलवार सुबह वेदराम जब रोजाना की तरह टहलने निकला, तब घात लगाए बैठे रामदेव और श्यामदेव ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, नंदराम के परिजन ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में रामदेव और श्यामदेव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में 21 साल पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, दो युवक हिरासत में
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm