पीलीभीत में हत्या के मामले में चार लोगों को उम्रकैद
पीलीभीत में हत्या के मामले में चार लोगों को उम्रकैद
पीलीभीत (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) पीलीभीत जिले की एक अदालत ने दो साल पहले एक व्यक्ति को कथित रूप से बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने के मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र पाल गंगवार ने शनिवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मदन लाल, कल्लू धीमर, सूरजपाल और सुरेंद्र को दोषी ठहराते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
गंगवार के अनुसार अदालत ने प्रत्येक पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 10 जुलाई 2024 को आरोपी पादरी गांव में रामचंद्र के घर गए और आरोप लगाया कि उसके बेटे अनिल ने उनके रिश्तेदार गंगादेई की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
अभयोजन पक्ष के मुताबिक अभियुक्तों ने पहले परिवार को गालियां दीं और धमकी तथा फिर अनिल को खंभे से बांधकर डंडों से पीटा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार बाद में उसे गांव की गलियों में घसीटा गया और फिर पीटा गया, जिसके बाद उसे सड़क पर ले जाकर छोड़ दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई ।
पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें से दो — रामकुमार धीमर और गंगादेई — की सुनवाई के दौरान मौत हो गई।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में हत्या के मामले में चार लोगों को उम्रकैद
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm