पीलीभीत में तीन दिन से लापता किसान का शव रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में मिला
पीलीभीत में तीन दिन से लापता किसान का शव रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में मिला
पीलीभीत (उप्र), चार सितंबर (भाषा) पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के खजुआ दीनानगर गांव में तीन दिन से लापता 28 वर्षीय किसान का शव शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है।
परिजनों को आशंका है कि धर्मेंद्र ने आर्थिक तंगी और धान की फसल बर्बाद होने के कारण तनाव में आत्महत्या की है।
पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र तालाब में कमल गट्टे निकालने के लिए पानी में उतरा था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
न्यूरिया थाना के प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र बुधवार शाम करीब छह बजे खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर तलाश की गई और फिर न्यूरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
भाषा सं आनन्द शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में तीन दिन से लापता किसान का शव रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में मिला
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pm