पीलीभीत में रेल पटरी पर काम कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
पीलीभीत में रेल पटरी पर काम कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
पीलीभीत (उप्र) तीन दिसंबर (भाषा) पीलीभीत में मंगलवार सुबह टनकपुर-पीलीभीत रेल पटरी पर काम कर रहे दो कर्मचारियों की उत्तराखंड की ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेलवे के ट्रैक मैन उत्तराखण्ड निवासी अमरजीत सिंह राणा (27) एवं एक निजी कर्मी पीलीभीत निवासी शिवा कुमार (18) रेल पटरी पर काम कर रहे थे, तभी टनकपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन आ गई, जिसके चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी। यह दुर्घटना कलेक्टर फार्म पॉलीगंज के पास हुई।
पटेल ने बताया कि लोको पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे प्रशासन को दी, तब स्थानीय पुलिस एवं रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इज्जतनगर मंडल के रेलवे पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक पर दो कर्मचारियों की मौत हुई है।
रेलवे पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्ट्या जांच में दुर्घटना का कारण कोहरा बताया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय एवं जी आर पी पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में रेल पटरी पर काम कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pm