उप्र : पीलीभीत में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
उप्र : पीलीभीत में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
पीलीभीत, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में एक युवक को घर में कथित तौर पर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सिसैईया गांव निवासी संजय कुमार उर्फ छोटेलाल (38) को शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के ही कन्हई लाल और उसके परिजनों ने विवाद के बाद कथित रूप से अपने घर के अंदर खींच लिया।
आरोप है कि कमरे का दरवाजा बंद कर शराब के नशे में संजय की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संजय गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था।
परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कन्हई लाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों के भीतर पीलीभीत जिले में पीट-पीटकर हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार रात न्यूरिया थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में किसान रामपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : पीलीभीत में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm