BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पुणे: एफडीए ने 4,600 किलोग्राम ‘खोया’ और 12,500 किलोग्राम पनीर की खेप जब्त की

पुणे: एफडीए ने 4,600 किलोग्राम ‘खोया’ और 12,500 किलोग्राम पनीर की खेप जब्त की

पुणे: एफडीए ने 4,600 किलोग्राम ‘खोया’ और 12,500 किलोग्राम पनीर की खेप जब्त की
Bhasha
Published: 11 Sept 2026 | 4:53 pmModified: 11 Sept 2026 | 4:53 pm

पुणे, 11 सितंबर (भाषा) गणपति उत्सव से पहले महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे लाए जा रहे लगभग 4,600 किलोग्राम 'खोया' और लगभग 12,500 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने पिछले 10 से 12 दिनों में प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर लगभग 39 लाख रुपये मूल्य के इन डेरी उत्पादों की जब्ती की।

लगभग 11.60 लाख रुपये मूल्य का जब्त किया गया खोया कथित तौर पर बेहद खराब तरीके से ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसे सोलापुर जिले के बार्शी से लाया गया था और यह बोरों में लगभग 20-20 किलोग्राम के बंडलों में पैक था।

एफडीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरे स्टॉक के नमूने एकत्र कर लिये गए हैं और सामग्री को जब्त कर लिया गया है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे नष्ट कर दिया जाएगा।’’

दो अन्य वाहनों में ‘मलाई पनीर’, ‘लो-फैट पनीर’ और ‘मीडियम-फैट पनीर’ सहित विभिन्न किस्मों का पनीर ले जाया जा रहा था। इसकी कुल मात्रा 12,500-12,600 किलोग्राम और अनुमानित मूल्य लगभग 27.83 लाख रुपये था।

अधिकारियों ने बताया कि पनीर की यह खेप कर्नाटक सीमा के पास के क्षेत्रों से आई थी, जिनमें बेलगावी और बागलकोट के इलाके शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पनीर और खोया के नमूने एकत्र कर लिये गए हैं और उन्हें विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एफडीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यदि नमूने असुरक्षित पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 59 के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।’’

अधिकारियों के अनुसार, इन खेपों को पुणे शहर में वितरण और बिक्री के लिए लाया गया था। बिल से पता चला कि पनीर की खेप 25-30 व्यापारियों ने मंगवाई थी, जबकि 30-35 व्यापारियों ने खोये का ऑर्डर दिया था।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पुणे: एफडीए ने 4,600 किलोग्राम ‘खोया’ और 12,500 किलोग्राम पनीर की खेप जब्त की

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm