कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजवादी चिंतक रत्नाकर महाजन का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजवादी चिंतक रत्नाकर महाजन का निधन
पुणे, 12 सितंबर (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजवादी चिंतक और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. रत्नाकर महाजन का 80 वर्ष की आयु में शनिवार को पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। महाजन के करीबी सहयोगियों ने यह जानकारी दी।
सहयोगियों के अनुसार, महाजन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा।
मूल रूप से इंदापुर तालुका के रहने वाले महाजन उच्च शिक्षा के लिए पुणे आए थे।
उन्होंने युवक क्रांति दल, राष्ट्र सेवा दल, भारत जोड़ो अभियान और छात्र आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद महाजन ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता के रूप में काम किया। उन्होंने ‘शिदोरी’ पत्रिका के संपादक का दायित्व भी संभाला।
भाषा शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजवादी चिंतक रत्नाकर महाजन का निधन
PUNE
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm