BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Pune Leopard Attack News: आखिर किसान क्यों पहन रहे हैं गले में कांटो का पट्टा ?.. किस बात का है इन्हें खौफ?.. देखें हैरान कर देने वाली तस्वीर

बढ़ती दहशत में अब ग्रामीणों ने अपनी गर्दन तक हथियार बना लिया है कीले लगे कॉलर पहनकर, लोहे की ग्रिल और बिजली की बाड़ के सहारे वोअपनी जान बचाने की …

Pune Leopard Attack News

Pune Leopard Attack News

IBC24 Digital
Published: 22 Nov 2025 | 11:04 amModified: 22 Nov 2025 | 11:05 am
HIGHLIGHTS
  1. ग्रामीणों ने कीलों वाली कॉलर पहनना शुरू किया।
  2. कई घरों में लोहे की ग्रिल और बिजली की बाड़।
  3. वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए AI और ध्वनि चेतावनी।

Pune Leopard Attack News: पुणे: पुणे जिले में तेंदुए के हमले की घंटनाएँ बढ़ती दिखाई दे रही है इसी के चलते शिरूर तहसील के पिंपरखेड गाँव के ग्रामीणों ने अनूठा लेकिन डरावना सुरक्षा उपाय अपनाया है। आइये जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के पीछे का सच क्या है।

खुद की जान बचाने के लिए शिरूर तहसील के पिंपरखेड में भयभीत ग्रामीणों ने खेतों में काम करते समय अपनी गर्दन के चारों ओर तेज कीलों से सुसज्जित बेल्ट या कॉलर पहनना शुरू कर दिया है इसके अलावा ये लोग अपने घरों के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कॉलर और लोहे की ग्रिल के साथ कई घरों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों के चारों ओर बिजली की बाड़ भी लगा दी है।

ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ

ग्रामीणों का दावा है कि बार-बार तेंदुए के दिखने और हाल ही में हुए कई हमलों के कारण, विशेष रूप से सुबह और देर शाम के समय, नियमित बाहरी गतिविधियां जोखिमपूर्ण हो गई हैं। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि सुबह और शाम दोनों समय तेंदुए अक्सर खेतों में आते हैं और गर्दन पर हमला करते हैं।  ग्रामीण विट्ठल रंगनाथ जाधव ने बताया कि वो हर दिन एक तेंदुआ देखते हैं और एक महीने पहले उनकी मां भी तेंदुआ का शिकार हो गई थी। उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी (एएनआई) को बताया कि हाल ही में एक लड़की भी तेंदुए के हमले में मारी गई थी।

Pune Leopard Attack News: पिछले कुछ हफ्तों में इस इलाके में गंभीर घटनाएं हुई हैं जिस पर जाधव ने कहा कि, "हम तेंदुओं के डर से अपने गले में ये कॉलर पहने हुए हैं। तेंदुए कभी भी यहाँ आ सकते हैं। हमें खुद को बचाना है। इसलिए हम ये पहनते हैं। खेती ही हमारी आय का एकमात्र स्रोत है। हम तेंदुए के हमले के डर से घर पर नहीं बैठ सकते। हमें हर दिन एक तेंदुआ दिखाई देता है। एक महीने पहले, मेरी माँ एक तेंदुए का शिकार हो गईं। उनसे पहले, एक छोटी बच्ची को तेंदुए ने मार डाला था।"

अपनी माँ के साथ हुए हमले का वर्णन करते हुए ग्रामीण ने कहा कि उन्हें करीब एक किलोमीटर तक गन्ने के खेतों में घसीटा गया। उन्होंने सरकार से पिंपरखेड़ गांव के निवासियों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इन्हे भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पिंपरखेड गांव के ग्रामीण खेतों में काम करते समय कीलों वाले स्पाइक कॉलर पहनते हैं और अपने घरों के चारों ओर लोहे की ग्रिल और बिजली की बाड़ लगा रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Why are farmers wearing a thorny collar around their necks? What are they afraid of? See this shocking picture

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am