‘कम से कम 5 बच्चे पैदा करें…नहीं पाल सकते तो 4 हमें दें’, जानें किसने की ऐसी अपील

Harnam Singh Khalsa appealed to produce more children: हरनाम सिंह खालसा ने एक सार्वजनिक सभा में सिखों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या अधिक होने से पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने में सहायता मिलेगी।

‘कम से कम 5 बच्चे पैदा करें…नहीं पाल सकते तो 4 हमें दें’, जानें किसने की ऐसी अपील

Woman Gave Birth at The Bus Station

Modified Date: May 9, 2024 / 07:36 pm IST
Published Date: May 9, 2024 7:26 pm IST

Harnam Singh Khalsa appealed to produce more children: चंडीगढ़: देश में इनदिनों हिंदू मुस्लिम की आबादी को लेकर बहज जारी है, एक रिपोर्ट के अनुसार देश में बंपर संख्या में मुस्लिमों की आबादी में इजाफा हुआ है। वहीं हिंदुओं की आबादी घटी है, वहीं सिख समुदाय की भी आबादी में इजाफा हुआ है। इसी बीच सिखों की संस्था दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिखों से अपील की है कि वे कम से कम 5 बच्चे पैदा करें।

हरनाम सिंह खालसा ने एक सार्वजनिक सभा में सिखों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या अधिक होने से पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा समाज भी मजबूत होगा। दमदमी टकसाल का नेतृत्व खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरावाले ने भी किया था।

read more:  Raipur News: बृजमोहन अग्रवाल का उत्तराधिकारी कौन? रायपुर दक्षिण से विधायक और मंत्रीपद के लिए सामने आ रहे ये नाम 

हरनाम सिंह खालसा ने ये भी कहा कि यदि किसी को अपने ज्यादा बच्चे पालने में समस्या आती है और आर्थिक संकट है, तो उसके लिए भी संस्था उनकी मदद करेगी। इससे पंजाब को धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

हरनाम सिंह खालसा ने कहा, ‘आप सभी के 5-5 बच्चे होने चाहिए। अभी समय है और यदि यह वक्त निकल गया तो फिर आप लोग पछताएंगे।’ खालसा ने कहा कि यदि आप उन्हें पाल नहीं सकते तो एक को अपने पास रख लीजिए और 4 मुझे दे दीजिए। इन बच्चों को हम पढ़ाएंगे भी और उन्हें गुरु की सेवा का भी ज्ञान देंगे।

read more:  IPL Satta Online : आईपीएल सट्टा और जुआ पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 10 आरोपी गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख नगदी जब्त 

उन्होंने कहा कि अपने परिवार बढ़ाओ और कौम को बचाओ। ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस पर पंजाब के महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि ऐसा बयान ठीक नहीं है। महिलाएं कोई बच्चा पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं।

read more: ‘रंग और चमड़ी के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रही कांग्रेस’, सैम पित्रोदा पर सीएम योगी ने बोला हमला 

harmam singh khalsa

harmam singh khalsa


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com