BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा : राहुल गांधी

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा : राहुल गांधी

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा : राहुल गांधी
Bhasha
Published: 19 May 2026 | 2:23 pmModified: 19 May 2026 | 2:23 pm

रायबरेली (उप्र) 18 मई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसका झटका अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को नहीं लगेगा, बल्कि वह उप्र के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा।

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे गांधी ने कहा ‘बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है। ’’

रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘जो आर्थिक झटका अब आने वाला है, वह अदाणी, अंबानी और मोदी को नहीं लगेगा। यह उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को लगेगा और, यह इस तरह से लगेगा, जैसा पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।”

उन्‍होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा ”इसलिए, बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उप्र कांग्रेस प्रमुख अजय राय, राज्यसभा के पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए जमा हुए थे। यहां से, गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

भाषा आनन्‍द

मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा : राहुल गांधी

शहर की खबरें
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am