Accountant Dirty Demand for Help: ‘रिश्वत नहीं दे सकते तो अपनी बेटी को भेज देना…काम कर दूंगा तुम्हारा’ तहसील कार्यालय के अकाउंटेंट ने मदद के लिए आए शख्स से की डर्टी डिमांड
Accountant Dirty Demand for Help: ‘रिश्वत नहीं दे सकते तो अपनी बेटी को भेज देना…काम कर दूंगा तुम्हारा’ तहसील कार्यालय के अकाउंटेंट ने मदद के लिए आए शख्स से की …

Accountant Dirty Demand for Help: 'रिश्वत नहीं दे सकते तो अपनी बेटी को भेज देना...काम कर दूंगा तुम्हारा' तहसील कार्यालय के अकाउंटेंट ने मदद के लिए आए शख्स से की डर्टी डिमांड / Image: AI Generated
- सरकारी मदद के बदले पीड़ित की बेटी को भेजने की कथित मांग
- मामले में अधिकारी के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे
- तूल पकड़ने के बाद लालगंज क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दिए
रायबरेली: Accountant Dirty Demand for Help उत्तर प्रदेश में दावा तो राम राज का किया जाता है। सरकार भी अपने काम की तारीफ करते नहीं थकती, लेकिन सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ही सरकार के रामराज के सपनों को ध्वस्त करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि रिश्वत में अब गरीबों की बहन-बेटियां मांग रहे हैं। हैरानी की बता तो ये है कि पीड़ित पिता जब लेखापाल की शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचा तो वो भी मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर हंसने लगे। वहीं, जब मामला कांग्रेस नेताओें तक पहुंचा तो सियासी गलियारे में बवाल मच गया, जिसके बाद लालगंज क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।
लेखापाल ने रिश्वत में मांगी गरीब की बेटी
Accountant Dirty Demand for Help मिली जानकारी के अनुसार मामला लालगंज तहसील का है, जहां रहने वाले गरीब परिवार का शख्स सरकारी मदद के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा था। यहां उन्होंने अपनी हालत बताते हुए सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाई। गरीब की गुहार सुनने के बाद लेखापाल ने सरकारी मदद दिलाने के बदले रिश्वत की मांग, जिस उस याचक ने आर्थिक हालत खराब होने का हवाला देते हुए रिश्वत देने से इंकार कर दिया है। वहीं, रिश्वत नहीं मिलने पर लेखापाल ने कहा कि अपनी बेटी को भेज देना काम हो जाएगा।
कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को लिया आड़े हाथों
वहीं, मामले की जानकारी होने पर कांग्रेस ने एक्स पर पीड़ित परिवार का वीडियो पोस्ट करते हुए यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। कहा कि योगी जी के राज में कानून और इंसानियत दोनों दम तोड़ रहे हैं। रायबरेली से सामने आया यह मामला इस बात का सबसे खौफनाक सबूत है। गरीबी से टूटे परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार सविता ने मदद की रिपोर्ट लगाने के एवज में जो शर्मनाक मांग रखी, वह किसी भी इंसान की रूह कंपा देने के लिए काफी है। जब एक बेटी की माँ ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उस दरिंदे लेखपाल ने अपनी हवस पूरी करने के लिए सीधे कह दिया कि "काम करवाना है तो बेटी को मेरे पास भेज दो!"
कार्रवाई के बजाए हंसने लगे एसडीएम
कांग्रेस ने कहा कि हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर एसडीएम के पास पहुंचा तो साहब न्याय करने के बजाय हंसने लगे। अधिकारी की इस संवेदनहीनता और क्रूर हंसी ने यह साफ कर दिया कि इस तंत्र में गरीबों और पीड़ितों की सुनने वाला कोई नहीं है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना इस पूरी व्यवस्था के माथे पर एक बड़ा कलंक है। कहा कि जब रखवाले ही भक्षक बन जाएं और प्रशासन अपराधियों की ढाल बन जाए तो जनता किससे उम्मीद करे? इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच करके लेखपाल और असंवेदनशील अधिकारी पर तुरंत सबसे कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें
- Foldable Phone Screen: एक नहीं, हजारों बार मुड़ती है स्क्रीन! फिर भी क्यों नहीं टूटती? इसके पीछे छिपी है ऐसी टेक्नोलॉजी, जानकर चौंक जाएंगे!
- Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम
- Guru Dhaldas Saheb Congress Join: कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ने थामा कांग्रेस का दामन, पोरा तिहार कार्यक्रम में पूर्व सीएम बघेल ने दिलाई सदस्यता
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायबरेली के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल पर सरकारी मदद के बदले पीड़ित परिवार की बेटी को भेजने की कथित मांग करने का गंभीर आरोप लगा है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Accountant Dirty Demand for Help: Victim Complaint to SDM
RAE BARELI
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm