BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

उप्र : राहुल गांधी की ‘दिशा’ बैठक से पहले सपा विधायकों ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

उप्र : राहुल गांधी की ‘दिशा’ बैठक से पहले सपा विधायकों ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

उप्र : राहुल गांधी की ‘दिशा’ बैठक से पहले सपा विधायकों ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
Bhasha
Published: 09 Sept 2026 | 1:57 pmModified: 09 Sept 2026 | 1:57 pm

रायबरेली (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के 'जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति' (दिशा) की बैठक में शामिल होने से पहले रायबरेली कचहरी के बाहर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत स्थानीय मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले, सपा के विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भाटी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके हाथों में प्लेकार्ड और पोस्टर थे, जिनमें उन मुद्दों का जिक्र था जिन्हें वे बैठक में उठाना चाहते थे।

विधायकों के पोस्टरों में स्कूल बंद होने, भू-माफिया द्वारा कथित कब्जे, झूठे मामलों, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और खराब बुनियादी सुविधाओं का जिक्र था।

बैठक से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए लोधी ने आरोप लगाया कि जिले में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और भाजपा सरकार बच्चों का भविष्य खराब कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''मेरे निर्वाचन क्षेत्र हरचंदपुर में ज्यादातर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिले में जमीन पर कब्जा किया जा रहा है लेकिन आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। हर व्यक्ति और समाज का हर वर्ग परेशान है।''

लोधी ने कहा कि सपा विधायक 'दिशा' बैठक में ये मुद्दे उठाएंगे और स्थानीय समस्याओं पर कथित निष्क्रियता को लेकर जिला पंचायत नेतृत्व से सवाल करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि गांधी संसद में रायबरेली से जुड़े मुद्दे उठाते हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार लोग क्या कर रहे हैं और वे क्या कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखते हैं?

रायबरेली से भाजपा विधायक मनोज पांडेय और दिनेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं जबकि अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से भाजपा विधायक हैं।

राहुल गांधी मंगलवार की शाम को रायबरेली पहुंचे थे।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल ने व्यापारियों से मुलाकात की और वकीलों के साथ बैठक कर उनकी चिंताओं पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह गांधी ने भुएमऊ के गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और 'दिशा' की बैठक में शामिल होने से पहले जिले से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

भाषा किशोर सलीम मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : राहुल गांधी की ‘दिशा’ बैठक से पहले सपा विधायकों ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

People also search for:MeetingRahulupUP Rahul meeting
शहर की खबरें
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm