Chhattisgarh Cyber Fraud News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी अरेस्ट.. इतना मिलता था कमीशन
Chhattisgarh Cyber Fraud News: रायगढ़ में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, CSR फंड के नाम पर महिला से 2.17 करोड़ की ठगी।

Chhattisgarh Inter-State Cyber Fraud Ganng News
- रायगढ़ में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग पकड़ा गया
- CSR फंड के नाम पर 2.17 करोड़ की ठगी
- देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज
Chhattisgarh Cyber Fraud News: रायगढ़: जिले की पुलिस ने एक ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला एनजीओ कार्यकर्ता को सीएसएआर फंड दिलाने के नाम पर खाते से दो करोड 17 लाख रुपए का फर्जी ट्रांसेक्शन किया था। इतना ही नहीं महिला के खाते का इस्तेमाल कर 44 से अधिक फर्जी ट्रांजैक्शन किए थे। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
APK फाइल इंस्टॉल कर बैंक खाते के जरिए कई ट्रांजेक्शन
दरअसल इंदिरानगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आयशा परवीन ने 12 मार्च को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में अभय यादव और विजय चंद्रा नामक दो युवकों ने सीएसआर फंड के नाम पर उनके संस्थान के दस्तावेज लेकर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया। बाद में महिला और उनके पति को गुवाहाटी बुलाकर होटल में ठहराया गया, जहां उनके मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर बैंक खाते के जरिए कई ट्रांजेक्शन कराए गए। कुछ दिनों बाद जब महिला को बैंक से खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।
ठगी की रकम का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन
Chhattisgarh Cyber Fraud News: महिला ने थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े थे और विभिन्न राज्यों में ठगी के लिए कॉरपोरेट बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। बदले में उन्हें ठगी की रकम का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन मिलता था। मामले में पुलिस ने मितेश सोनी, विजय चंद्रा, अजय साहू, अभय यादव और सचिन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया गया है।
देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज
जांच में सामने आया कि महिला के खाते से जुड़े देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के विवादित लेनदेन का उल्लेख है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पूछताछ में और कई अहम जानकारियां मिलेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की
यह भी देखें:-
बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में
हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: आरोपियों ने CSR फंड दिलाने के नाम पर महिला के खाते से 2.17 करोड़ रुपये की ठगी की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh Police Bust Interstate Cyber Fraud Gang, Six Arrested in ₹2.17 Crore CSR Fund Scam
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm