Raigarh News:10वीं की ओपन परीक्षा देते पकड़ाया फर्जी मुन्ना भाई…जीजा की जगह साला दे रहा था एग्जाम
Raigarh News:10वीं की ओपन परीक्षा देते पकड़ाया फर्जी मुन्ना भाई…जीजा की जगह साला दे रहा था एग्जाम

Raigarh News/ Image Credit: IBC24
- फर्जी तरीके से एग्जाम देते युवक पकड़ाया।
- 10वीं की ओपन एग्जाम देते पकड़ाया युवक।
- पुसौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार।
रायगढ़। Raigarh News: रायगढ़ जिले के पुसौर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक फिल्म मुन्ना भाई की तरह फर्जी तरीके से ओपन स्कूल की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी युवक अमन सारथी और उसके साथी यादराम सारथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा साले हैं।
दरअसल, शासकीय स्कूल झलमला में ओपन स्कूल की दसवीं की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान पर्यवेक्षक को छात्र अमन सारथी की गतिविधियां संदिग्ध लगी। जब पर्यवेक्षक ने उसके दस्तावेज की जांच की तो उसका प्रवेश पत्र नकली निकला। जिसके बाद पर्यवेक्षक ने पुसौर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Raigarh News: वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि, वह अपने जीजा याद राम के बदले में परीक्षा में बैठा था। अमन की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के जीजा याद राम सारथी को धरम जयगढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Fake Munnabhai caught giving 10th class open exam...brother-in-law was giving exam in place of brother-in-law
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm