BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगी अगली क़िस्त, हितग्राहियों को राज्य सरकार का अल्टीमेटम

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगी अगली क़िस्त, हितग्राहियों को राज्य सरकार का अल्टीमेटम

Mahatari Vandan Yojana

Mahatari Vandan Yojana

tikesh Kumar
Published: 01 Dec 2025 | 6:00 pmModified: 01 Dec 2025 | 6:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. ई-केवाईसी नहीं तो अगली किस्त नहीं
  2. रायगढ़ में हितग्राहियों की चिंता बढ़ी
  3. 9000 से अधिक हितग्राही अभी तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं

रायगढ़: Mahatari Vandan Yojana:  राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को ई-केवाईसी अनिवार्य कराने का निर्देश दिया है। ई-केवाईसी नहीं होने पर हितग्राहियों को योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। रायगढ़ जिले में 9 हजार से अधिक ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी ई-केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि दिसंबर महीने के अंत तक केवाईसी पूर्ण करनी है, इसलिए अधिकारियों के लिए हितग्राहियों के अपडेट में परेशानी बढ़ गई है।

महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी क्यों जरूरी

Mahatari Vandan Yojana:  दरअसल रायगढ़ जिले में 3 लाख 9 हजार हितग्राही महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे हैं। ये वे हितग्राही हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले योजना के लिए आवेदन जमा कराए थे। राज्य शासन ने योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी अपडेट करने का निर्देश दिया है। शासन ने यह भी कहा है कि ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर हितग्राही योजना की अगली किस्त से वंचित रहेंगे। रायगढ़ जिले में 21,187 ऐसे हितग्राही हैं जिनकी ई-केवाईसी अपडेट नहीं है। इनमें कुछ के नाम और पते अपडेट नहीं हैं और कुछ का बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट नहीं है। शासन से मिली सूची के आधार पर महिला बाल विकास विभाग को इन सभी हितग्राहियों की केवाईसी अपडेट करनी है।

ई-केवाईसी न होने पर अगली किस्त रुकेगी ?

Mahatari Vandan Yojana:  जिले में लगभग 12,000 हितग्राहियों की केवाईसी अपडेट हो गई है, लेकिन बाकी लगभग 9,000 हितग्राहियों की ई-केवाईसी अभी भी अपडेट नहीं हो पाई है। कुछ हितग्राहियों के नाम और पते गलत हैं, तो कुछ के आधार अपडेट में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे हितग्राही परेशान हैं। इधर योजना को लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि केवाईसी अपडेट के नाम पर हितग्राहियों को परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि चुनावी साल में भाजपा द्वारा फॉर्म भरवाने में अनियमितताएँ हुईं, जिसकी वजह से अब हितग्राहियों को ढूंढने में कठिनाई हो रही है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए। मामले में अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि अपडेट प्रक्रिया में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। फलक के अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्रों में कैंप लगाकर हितग्राहियों की केवाईसी अपडेट की जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। समय रहते आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ई-केवाईसी अपडेट न होने पर हितग्राही योजना की अगली किस्त से वंचित रहेंगे। इसलिए सभी हितग्राहियों के लिए केवाईसी अनिवार्य है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahatari Vandan Yojana: Complete e-KYC soon for Mahatari Vandan Yojana

शहर की खबरें
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm