Raigarh News: अब सड़क पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा! पकड़े जाने पर 10,000 रुपए तक का जुर्माना तय, छत्तीसगढ़ के इस नगर निगम का नया नियम लागू
Raigarh News: अब सड़क पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा! पकड़े जाने पर 10,000 रुपए तक का जुर्माना तय, छत्तीसगढ़ के इस नगर निगम का नया नियम लागू

Raigarh News
- अब कोई भी कचरा नहीं फेंक पाएगा,
- नगर निगम ने लगाया सीसीटीवी जाल
- 10 हजार तक का जुर्माना
रायगढ़: Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम अब शहर में सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों की सीसीटीवी से निगरानी करेगा। सड़क पर कचरा फेंकते पाए जाने पर 5 से 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों में कैमरे लगाने के साथ-साथ प्रमुख जगहों पर लगे कैमरों की एक्सेस भी ले ली है। तीन दिनों के भीतर अलग-अलग कारोबारियों पर एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। हालांकि निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं विपक्ष इसे अफ़सरशाही बताते हुए अव्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
10 हजार तक का जुर्माना और... (Raigarh municipal corporation)
Raigarh News: दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले 3 साल से रायगढ़ नगर निगम को कम अंक मिल रहे हैं। गार्बेज पॉइंट ना होने और कचरे का निष्पादन सही तरीके से न होने की वजह से हर बार निगम की रैंकिंग घट रही है। इसे देखते हुए नगर निगम अब सख्ती पर उतर आया है। निगम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कैमरे लगवाए हैं और निगम कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। सुबह-शाम कैमरों के जरिए कचरा फेंकने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर जुर्माना किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में ही नगर निगम ने डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है। इन सभी पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। निगम की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है, वहीं विपक्ष भी सवाल उठा रहा है।
अब सड़क पर कचरा फेंका तो सीधा कैमरे में कैद (Raigarh garbage fine)
Raigarh News: नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि शहर में अब तक डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम पटरी पर नहीं आ पाया है। वार्डों से रोज़ कचरे का उठाव नहीं हो रहा। डस्टबिन निगम ने हटवा दिए हैं, ऐसे में लोग कचरा कहां फेंकें? निगम की मंशा ठीक है, लेकिन जुर्माने से पहले लोगों को कचरा फेंकने का उचित विकल्प दिया जाना चाहिए। नगर निगम पहले ही यूज़र चार्ज के नाम पर मनमानी राशि वसूल रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है और आम लोगों पर जुर्माना लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इधर मामले में कमिश्नर सफाई दे रहे हैं। कमिश्नर का कहना है कि शहर में लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मार्केट एरिया में लगातार कचरा फेंकने की शिकायत मिल रही है। ऐसे में सीसीटीवी के जरिए नियम तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट शादी पर बवाल! रिटायर्ड अफसर के परिवार हुआ समाज से बहिष्कृत, बेटे की शादी के बाद... अब पुलिस ने दर्ज किया FIR
- नशे में धुत ट्रक चालक ने मचाया आतंक, खौफनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, लाइव देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं
- किसानों के लिए राहत भरी खबर... कल से काम में लौटेंगे सहकारी कर्मचारी, संघ के पदाधिकारियों ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायगढ़ नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पकड़े जाने पर 5,000 से 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh News: Fine up to Rs 10,000 for throwing garbage on the road
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm