AD · 728×90Advertisement

Sahara India Branch Maneger Arrested: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सहारा इंडिया का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार.. 3 साल से तलाश रही थी पुलिस, 3800 से ज्यादा इन्वेस्टर्स को चूना लगाने का आरोप

Sahara India Branch Maneger Arrested in Raigarh: रायगढ़ पुलिस ने 40.78 करोड़ रुपये के सहारा इंडिया निवेश घोटाले में तीन साल से फरार ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया।

Sahara India Branch Maneger Arrested in Raigarh

Sahara India Branch Maneger Arrested in Raigarh

satya prakash
Published: 21 Jul 2026 | 7:05 pmModified: 21 Jul 2026 | 7:09 pm
HIGHLIGHTS
  1. सहारा इंडिया का फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार।
  2. 3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ की कथित ठगी।
  3. पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर जांच तेज की।
रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में करीब तीन साल से फरार चल रहे कंपनी के ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार कर लिया है। (Sahara India Branch Maneger Arrested in Raigarh) आरोपी को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में सिटी कोतवाली थाना में निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सहारा इंडिया के अधिकारियों ने लोगों से निवेश करवाया, लेकिन मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी उनकी राशि वापस नहीं की। जांच में सामने आया कि 3,848 निवेशकों से 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये जमा कराए गए और अलग-अलग सहकारी समितियों के नाम पर बॉन्ड जारी किए गए। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ससुराल आने पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक, फरार चल रहा ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ अपने ससुराल कोतरारोड़ आया हुआ था। मुखबिर से सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कंपनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। (Sahara India Branch Maneger Arrested in Raigarh) पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रायगढ़ पुलिस इससे पहले भी सहारा इंडिया के कई अधिकारियों और एक रीजनल मैनेजर को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_AVINASH_PATHAK_2107-RAI-FRAUD-AREST-NF4.mp4"][/video] [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_AVINASH_PATHAK_2107-RAI-FRAUD-AREST-NF6.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_AVINASH_PATHAK_2107-RAI-FRAUD-AREST-NF3.mp4"][/video]

इन्हें भी पढ़ें:

किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया

अयोध्‍या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य

संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली

रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू

रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: रायगढ़ पुलिस ने करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Raigarh Police Arrest Sahara India Branch Manager in ₹40.78 Crore Investment Fraud Case

शहर की खबरें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm