BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Police News : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, विवेकानंद सिन्हा, अमरेश मिश्रा, सुंदरराज पी के नाम शामिल

CG Police News: ADG विवेकानंद सिन्हा, IG अमरेश मिश्रा, IG सुंदरराज पी समेत छग के 19 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा।

CG Police News : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, विवेकानंद सिन्हा, अमरेश मिश्रा, सुंदरराज पी के नाम शामिल
Dr.Anil Shukla
Published: 31 Oct 2025 | 7:20 pmModified: 31 Oct 2025 | 7:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. स्पेशल ऑपरेशन और बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए पदक
  2. केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा
  3. छग के 19 अधिकारियों को दिया जाएगा यह पदक

रायपुर: CG Police News, केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा कर दी गई है। ADG विवेकानंद सिन्हा, IG अमरेश मिश्रा, IG सुंदरराज पी समेत छग के 19 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा। स्पेशल ऑपरेशन और बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक दिया जाता है। भारत सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं। (Union Home Minister's Efficiency Medal)

पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक तीन कैटेगरी में दिया जाता है। स्पेशल ऑपरेशन, इंवेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस। इनमें स्टेट पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी शामिल होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर साल यह मेडल दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ के लिए इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता मैडल इसलिए खास है कि बड़ी संख्या में इस बार सीनियर आईपीएस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को इसके लिए चुना गया है। स्पेशल ऑपरेशन केटेगरी में देश के सभी 28 राज्यों और पैरा मिलिट्री फोर्सेज में से 1466 अधिकारियों, जवानों को केंद्रीय मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है, उसमें 222 छत्तीसगढ़ के हैं। इंवेस्टिगेशन केटगरी में भी तीन छत्तीसगढ़ से हैं।

आईपीएस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ और एडीजी एसआईबी, आर्म्स फोर्स विवेकानंद, बस्तर आईजी सुंदरराज पी0, रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी कमललोचन कश्यप, डीआईजी अमित कांबले समेत आईपीएस जीतेंद्र यादव, आईपीएस किरण चवन, वाय अक्षय कुमार, गौरव राय, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, स्म्रूतिक राजनला, राबिंसन गुड़िया, जयंत कुमार वैष्णव और उमेश गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा दो एएसपी, 11 डीएसपी समेत थानेदार और कांस्टेबल शामिल हैं। इसी तरह इंवेस्टिगशन केटेगरी में 93 को पदक के लिए चुना गया है, उनमें मयंक मिश्रा एसआई, कैलाश चंद दास, नीतेश सिंह ठाकुर इंस्पेक्टर हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 19 police officers from Chhattisgarh will receive the Union Home Minister's Efficiency Medal, including ADG Vivekanand Sinha, IG Amresh Mishra, and Sundarraj P

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm