CG Suspension and Termination News: जांजगीर में टीचर सस्पेंड तो धमतरी में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी ख़त्म.. राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
Govt employees suspension and termination order: यह कार्रवाई कदाचार के एवज में की गई है। दरअसल डॉक्टर एम ए नसीम जिला मलेरिया अधिकारी रहते हुए रिश्वत काण्ड में फंसे थे। …

Govt employees suspension and termination order
- बच्चों से धान छंटवाने वाला शिक्षक सस्पेंड, जांच जारी
- रिश्वत मामले में मलेरिया अधिकारी डॉक्टर नसीम बर्खास्त
- राज्य सरकार ने 11 साल पुराने मामले में कार्रवाई की
Govt employees suspension and termination order: रायपुर: राज्य शासन के निर्देश पर दो सरकार कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पहला मामला जांजगीर-चाम्पा जिले से जुड़ा है। दरअसल पिछले दिनों शासकीय प्रायमरी स्कूल सिलादेही का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान देखा गया था कि, टीचर बच्चों को पढ़ाने के बजाये उसने धान की छंटाई का काम करा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। IBC24 ने सबसे पहले और प्रमुखता से इस खबर का प्रसारण किया था।
शिक्षक का यह कारनामा जब जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने टीचर के खिलाफ जाँच-कार्रवाई के आदेश दिए थे। वही जानकारी मिली है कि, बच्चों से धान छंटाई कराने वाले शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।
धमतरी में रिश्वतखोर डॉक्टर बर्खास्त
Govt employees suspension and termination order: वही दूसरा मामला धमतरी जिले का है। यहां राज्य सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल में पदस्थ रहे जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एम ए नसीम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कदाचार के एवज में की गई है। दरअसल डॉक्टर एम ए नसीम जिला मलेरिया अधिकारी रहते हुए रिश्वत काण्ड में फंसे थे। 11 साल पहले 2014 में एसीबी ने उन्हें एक मलेरिया कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनपर कानूनी मुकदमा भी दायर किया गया था। डॉक्टर एम ए नसीम को 2018 में न्यायालय ने दोषी करार दिया था और एक साल की सजा सुनाते हुए 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। वही 11 साल बाद राज्य शासन ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने का बड़ा फैसला सुनाया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: शासकीय प्रायमरी स्कूल सिलादेही के शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को इसलिए सस्पेंड किया गया क्योंकि उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की बजाय धान की छंटाई का काम करवाया। यह मामला एक वायरल वीडियो के ज़रिए सामने आया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: A teacher has been suspended in Janjgir while a doctor has been dismissed in Dhamtari
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm