BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Purandar Mishra Jagannath Sena: ‘पुरंदर मिश्रा मंत्री बनने के लिए अपना नंबर बढ़ा रहे हैं’.. धर्मांतरण के खिलाफ अभियान छेड़ते ही कांग्रेस के निशाने पर विधायक

इस मामले में पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पुरंदर मिश्रा को नसीहत दी है। उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, धर्मांतरण को रोकने कार्यवाही करना गलत …

Purandar Mishra Jagannath Sena

Purandar Mishra Jagannath Sena

satya prakash
Published: 02 Aug 2025 | 2:20 pmModified: 02 Aug 2025 | 2:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. जगन्नाथ सेना गठन पर कांग्रेस का तीखा हमला
  2. पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने का किया दावा
  3. गृहमंत्री ने कानून हाथ में न लेने की दी सलाह

Purandar Mishra Jagannath Sena: रायपुर: धर्मान्तरण के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए जगन्नाथ सेना का गठन किये जाने के दावे के बाद कांग्रेस ने रायपुर (उत्तर) विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा पर तीखा हमला बोला है।

READ MORE: SSC CGL Vacancy 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए 14000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा पास करते ही बन जाएंगे केंद्र सरकार के कर्मचारी

कांग्रेस को अब बोरिया -बिस्तर बांधकर इटली चले जाना चाहिए : विधायक पुरंदर  मिश्रा - हिन्दुस्थान समाचार

मंत्री बनना चाहते है पुरंदर मिश्रा: कांग्रेस

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि, पुरंदर मिश्रा अपना नंबर बढ़ाने के लिए ऐसी बात कर रहे हैं। उड़ीसा से आकर यहां विधायक बने गए हैं। जहां से जीत कर आए हैं वहां की जनता का काम करें। वहां चौपाल लगाएं जनता के दुख दर्दों में शामिल हों। इस तरह से दहशत का वातावरण ना बनाएं। देश में कानून है पुलिस है, जरूरत नहीं है दहशत बनाने की।

अटल श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, उन्हें मंत्री बनना है, इसके लिए नंबर बढ़ाने पुरंदर धर्म की राजनीति में उतारू हो गए हैं। लेकिन ज्यादा दिन तक धर्म की राजनीति चलने वाली नहीं है। लोगों को समझ में आ गया है, भाजपा के लोग केवल सत्ता पाने के लिए धर्म का उपयोग करते हैं।

तोखन साहू पर भी निशाना

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इलेक्शन कमीशन व वोटों की चोरी पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बयान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र में जिस तरह से 60 लाख वोट बढ़े थे। महाराष्ट्र का इलेक्शन जिस तरह से प्रभावित किया गया। तब से राहुल गांधी बोल रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि, वोटिंग खत्म होने के बाद से जो परसेंटेज बढ़ा था वह क्या था? चुनाव आयोग इसमें जवाब नहीं दे रहा है। इससे साफ है गड़बड़ी तो हुई है। तोखन साहू मंत्री बन गए हैं अब कौन सा नंबर और बढ़ाना चाहते हैं। देश संसद की बहस से समझ गया है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा।

अमरजीत के निशाने पर भी पुरंदर

अटल श्रीवास्तव के बाद रायपुर उत्तर के विधायक पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता अमरजीत सिंह भगत ने भी जोरदार हमला बोला है। भगत ने कहा, पुरंदर मिश्रा खुद मंत्री तो बन नहीं पाए तो ऐसे में वह धर्मांतरण क्या रोकेंगे? भगत ने आगे दावा किया कि, भारत और छत्तीसगढ़ की सरकार धर्मांतरण नहीं रोक पाए, पुरंदर मिश्रा क्या रोकेंगे? उन्होंने जगन्नाथ सेना के गठन को सिर्फ राजनीतिक स्टंट करार दिया है।

क्या जगन्नाथ सेना?

गौरतलब हैं कि, देश-प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामले को देखते हुए रायपुर (उत्तर) के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ सेना नाम से एक टीम तैयार करने का दावा किया था। बताया गया था कि, यह टीम गली-मोहल्लों क भ्रमण कर धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए धर्मांतरण का काम करेगी। विधायक मिश्रा ने धर्मांतरण की गतिविधि में शामिल लोगों को पीटने की भी बात कही थी।

READ ALSO: CG Job News: इस जिले में परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर पदों पर संविदा भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि! यहाँ करें आवेदन...

हालांकि इस मामले में पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पुरंदर मिश्रा को नसीहत दी है। उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि, धर्मांतरण को रोकने कार्यवाही करना गलत नहीं है। वे अभियान चलाएं, जनजागरण चलाएं लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP MLA from Raipur North Purandar Mishra has claimed to have formed Jagannath Sena against religious conversion.

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am