Brijmohan Agarwal Letter to CM: बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार को लिखी चिट्ठी, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कह दी ये बड़ी बात
बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार को लिखी चिट्ठी…Brijmohan Agarwal Letter to CM: BJP MP wrote a letter to his own government, said this big

Brijmohan Agarwal Letter to CM | Image Source | IBC24
- CM को पत्र लिखने पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
- राजधानी में अपराधियों में भय भी नहीं हो रहा है: बृजमोहन
- मुख्यमंत्री जी कामों में बहुत व्यस्त इसलिए हम पत्र लिख बेहतर व्यवस्था चाह रहे हैं: बृजमोहन
रायपुर: Brijmohan Agarwal Letter to CM: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बेहतर प्रबंध और व्यवस्था की मांग की है। पत्र में सांसद अग्रवाल ने रायपुर को तेजी से विकसित हो रहा शहर बताते हुए कहा कि यहां की आबादी और गतिविधियों में बढ़ोतरी के अनुरूप सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
Brijmohan Agarwal Letter to CM: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में अपराधियों के बीच कानून का भय कम होता नजर आ रहा है जो चिंता का विषय है। पत्र को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की लोकतंत्र में कमियों को इंगित करना और जनहित के मुद्दे उठाना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है। हमारा उद्देश्य सरकार की आलोचना नहीं, बल्कि सकारात्मक सुझाव देना है ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिले।
Read More : Satna Road Accident News: एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी को टक्कर
मुख्यमंत्री कामकाज में अत्यंत व्यस्त- सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Brijmohan Agarwal Letter to CM: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कामकाज में अत्यंत व्यस्त रहते हैं और यही कारण है कि पत्र के माध्यम से हम राजधानी की जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रेखांकित कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि रायपुर न केवल भौगोलिक और आर्थिक रूप से विकसित हो बल्कि सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं के मामले में भी देश की अग्रणी राजधानियों में शामिल हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में सुरक्षा को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण बढ़ाने और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Brijmohan Agarwal Letter to CM: BJP MP wrote a letter to his own government
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm