CG DA Hike Latest News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, दिवाली से पहले मिली बड़ी सौगात
CG DA Hike Latest News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, दिवाली से पहले मिली बड़ी सौगात

CG DA Hike Latest News
रायपुर: CG DA Hike Latest News दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए विष्णुदेव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। दरअसल, साय सरकार ने लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश महानदी भवन के वित्त विभाग से जारी किया गया है।
CG DA Hike Latest News जारी आदेश के अनुसार सरकार ने सातवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। साथ ही 6वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत और 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वालों को 239 प्रतिशत की दर से DA का भुगतान किया जाएगा।
बता दें कि कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही देय तिथि से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद बढ़ गई थी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज सीएम साय ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दी है।
आपको बता दें कि प्रदेश में पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन के तहत 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। साय सरकार के फैसले के बाद अब केंद्र के सामान डीए दिया जाएगा। यानी अब 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब सभी सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशन डीए दिया जाएगा।
CG DA Hike Order by dilliwar.deepak on Scribd
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG DA Hike Latest News: Sai Govt Order to Hike 9 Percent DA of Employees
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm