BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Dhan Kharidi Scheme: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में बड़ा शर्मनाक खेल! घोटाले की नई तरकीब का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, समिति प्रभारी सहित 5 कर्मचारी ने ऐसे बढ़ाया धान का वजन

CG Dhan Kharidi Scheme: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में बड़ा शर्मनाक खेल! घोटाले की नई तरकीब का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, समिति प्रभारी सहित 5 कर्मचारी ने ऐसे बढ़ाया …

CG Dhan Kharidi Scheme

CG Dhan Kharidi Scheme

tikesh Kumar
Published: 06 Feb 2026 | 1:28 pmModified: 06 Feb 2026 | 2:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. धान खरीदी में धोखाधड़ी का खुलासा
  2. धान में पानी डालकर बढ़ाया वजन
  3. समिति प्रभारी सहित 5 कर्मचारी हटाए गए

रायपुर: CG Dhan Kharidi Scheme:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में भ्रष्टाचार की एक नई तरकीब सामने आई है। रायपुर जिले के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में सूखत कम दिखाने के लिए धान से भरे सैकड़ों बोरों पर पानी डालने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र परिसर में पाइप बिछाकर करीब आधे घंटे तक धान से भरे बोरों पर पानी डाला गया। उस समय केंद्र में सैकड़ों बोरों में हजारों क्विंटल धान रखा हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

रायपुर में धान घोटाले की नई तरकीब (CG Dhan Kharidi News)

CG Dhan Kharidi Scheme:  वीडियो वायरल होते ही मामले की जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी सहित चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटा दिया है। जांच प्रतिवेदन सामने आया है जिसमे पूरे मामला का खुलासा हुआ है। जांच प्रतिवेदन में लिखा गया है की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्रेड़ी, म.रे. पं. क्र. 663 से संबंधित एक वायरल वीडियो जिसमें धान स्टेक पर एक व्यक्ति के द्वारा पाइप से धान के बोरों पर पानी डालते हुए दिखाई दे रहा है के संबंध में उच्च कार्यालय द्वारा तत्काल जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके उपरांत समिति कार्यालय में उपस्थित हो कर प्रभारी समिति प्रबंधक को स्पष्टीकरण नोटिस प्रदान करते हुए तथा समिति कर्मचारियों एवं हमालों से पूछताछ किया गया एवं समिति कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज की जांच की गई।

 

सैकड़ों बोरों को भिगोकर किया गया खेल (cg dhan kharidi 2025-26)

CG Dhan Kharidi Scheme:  सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के अनुसार 01.02.2026 को शाम 6.45 से 7.10 बजे तक लगभग 25 मिनट तक चार व्यक्ति धान स्टेक के पास सक्रिय दिखे जिसमें से एक व्यक्ति स्टेक के ऊपर चढ़ कर पानी के पाइप से धान के भरे बारदानों पर पानी डालते हुए दिखाई पड़ रहा है। इन्हें समिति कर्मचारियों द्वारा कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, हमाल, महरन राय, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), योगेश्वर बंजारे, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), संजू ढीढ़ी, धान खरीदी दैनिक कर्मचारी के रूप में पहचाना गया।

उक्त हमालों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा एक चौकीदार के नशे में होने के कारण जमीन में पानी डालते हुए बोरों पर टूटी पाइप से पानी डालने की जानकारी प्रदान की गई तथा यह भी बताया गया कि जैसे ही बाकी तीन हमालों द्वारा ऐसा करते हुए देखा गया वैसे ही चौकीदार को रोक दिया गया किन्तु हमालों का यह बयान सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज से मेल नहीं खाता है। प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा घटना के दिन शाम 5.10 बजे अपने घर जाने की बात कही गई है एवं उक्त कृत्य में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। प्रभारी समिति प्रबंधक का यह बयान सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज अनुसार घटना की अवधि में उनके समिति फंड में न होने की पुष्टि करता है।

समिति प्रभारी सहित 5 कर्मचारी हटाए गए (cg dhan kharidi Action)

CG Dhan Kharidi Scheme:  वायरल वीडियो, सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज, हमालों के बयान तथा प्रभारी समिति प्रबंधक के स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर निम्न तथ्य प्रमाणित होते हैं वायरल वीडियो समिति मर्रेड़ी का ही है। यह घटना दिनांक 01.02.2026 रात्रि 6.45 से 7.10 बजे के मध्य का है। उक्त कृत्य में कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, हमाल, महरन राय, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), योगेश्वर बंजारे, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), संजू ढीढ़ी, धान खरीदी दैनिक कर्मचारी की संलिप्तता स्पष्ट है। प्रभारी समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल घटना के वक्त समिति फंड में उपस्थित नहीं थे, किन्तु उक्त घटना उनके द्वारा समिति में संलग्न हमाल एवं दैनिक कर्मचारी द्वारा किया जाना प्रबंधक के रूप में हमालों/कर्मचारियों पर नियंत्रण की कमी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में धान के बोरों पर पानी डालकर सूखत कम दिखाने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जांच में अनियमितता उजागर हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Dhan Kharidi Scheme News

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm