CG Dhan Kharidi Token Viral Video: ‘टोकन काटे तो निपट जाओगे…अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है..पेंडिंग रखो’ समिति प्रबंधकों को अधिकारी ने दिया निर्देश, ऑडियो वायरल
CG Dhan Kharidi Token Viral Video: ‘टोकन काटे तो निपट जाओगे…अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है..पेंडिंग रखो’ समिति प्रबंधकों को अधिकारी ने दिया निर्देश, ऑडियो वायरल

CG Dhan Kharidi Token Viral Video: 'टोकन काटे तो निपट जाओगे...अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है..पेंडिंग रखो' समिति प्रबंधकों को अधिकारी ने दिया निर्देश / Image: IBC24 Customized
- टोकन आवेदन पेंडिंग रखने और ज्यादा टोकन काटने पर 'निपट जाने' की चेतावनी
- किसानों के आवेदन होने के बावजूद अधिकारी टोकन जारी करने से कतरा रहे
- धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग तेज
रायपुर: CG Dhan Kharidi Token Viral Video छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अब अपने अंतिम दौर पर है। आज से 4 दिन बाद यानि 31 जनवरी को धान खरीदी का आखिरी दिन है। सरकारी आंकड़ों को मानें तो 13 जनवरी तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस लगातार धान खरीदी को लेकर सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि अब तक कई किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसके साथ ही ये भी मांग उठने लगी है कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी टोकन के आवेदन को पेंडिग रखने का निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ज्यादा टोकन काटने पर नौकरी जाने की भी चेतावनी दी है। बता दें कि इस IBC24 वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है। ये खबर वायरल ऑडियो के आधार पर ही डेवलप की गई है। IBC24 वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है, सच सामने आने पर अपडेट खबर प्रसारित की जाएगी।
टोकन काटे तो निपट जाओगे
CG Dhan Kharidi Token Viral Video दरअसल समिति प्रबंधकों और खाद्य अधिकारी की कॉन्फ्रेंस कॉल का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टोकन की स्थिति को लेकर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान खाद्य अधिकारी ने समिति प्रबंधकों से पूछा कि किस-किस धान खरीदी केंद्र में कितना टोकन कटा है और कितना पेंडिंग है? कुछ समिति प्रबंधकों ने तो बता दिया कि उनके केंद्र में क्या स्थिति है, लेकिन जैसे ही हरदी गांव के समिति प्रबंधक की बारी आती है वो कहते हैं इस बार टारगेट 58 तक जा सकता है। इतना सुनते ही खाद्य अधिकारी कहते हैं कि तुम ही क्रॉस कर रहे हो भाई। फिर समिति प्रबंधक कहते हैं कि सर मैंंने पटवारियों को भी मना किया है कि टोकन वेरिफाई नहीं करना है, फिर भी वो ओके कर दे रहे हैं। अभी भी 11 किसान लंबित हैं।
अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है
इतना सुनने के बाद खाद्य अधिकारी ने सभी समिति प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि अभी तो टोकन काटना ही नहीं है। आवेदन आ भी रहा है तो उसे पेंडिग रखो। फिर हरदी गांव के समिति प्रबंधक को चेतावनी देते हुए अधिकारी कहते हैं कि तुम देख लो यार हरदी वाले...तुम निपट जाओगे, वैसे भी शिकायत तो बहुत आ रहा है। समझ लो तुमको कैसे काम करना है। इस वायरल ऑडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो सारंगगढ़ जिले का है।
छत्तीसगढ़ के क्या चल रहा है भाई?
सारंगढ़ जिले के कोई अधिकारी किसानों का टोकन नहीं काटने की शाखा प्रबंधकों को नसीहत देते हुए कह रहे हैं कि नौकरी चली जाएगी!#Chhattisgarh #viralvideo pic.twitter.com/RbWLSZ7Y9V
— 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 (@SPsuryakant) January 25, 2026
नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख
दूसरी ओर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों सहकारिता मंत्री केंदार कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आवश्यकता होगी तो तारीख बढ़ाई जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति बनते दिखाई नहीं दे रही है। सहकारिता मंत्री के बयान से ये बात स्पष्ट है कि सरकार फिलहाल धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर कोई विचार नहीं कर रही है। हो सकता है 31 जनवरी को धान खरीदी का आंकलन करने के बाद तारीख आगे बढ़ाने पर सरकार फैसला ले।
अवैध धान खपाने वालों पर हुई कार्रवाई
वहीं, धान खरीदी कम होने के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो वास्तविक धान है वही खरीदी हो रही है। पहले बॉर्डर वाले जिलों से अवैध धान की खरीदी होती थी, लेकिन हमारी सरकार लगातार बिचौलियों पर कार्रवाई कर रही है और अवैध धान को जब्त कर रही है। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी के दौरान हजारों क्विंटल अवैध धान जब्त किए गए हैं और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है।
105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
13 जनवरी 2026 को प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे अधिक भुगतान है।
ये भी पढ़ें
- PM Modi Outfit : राजस्थानी साफा और नीली जैकेट में दिखा पीएम मोदी का भव्य अंदाज
- Republic Day 2026: कौन सा राज्य झांकी में हमेशा चमका? गणतंत्र दिवस में पिछले 16 सालों के विजेताओं की सूची यहां देखें
- Chhattisgarh Tableau Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ की झांकी बनी कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र.. आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान की झलक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रदेश में धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG Dhan Kharidi Token Viral Video: Officer says Stop Token to Samiti Prabandhaks
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm