CG Govt Employees Good News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए साय सरकार ने खत्म कर दी पैसों की टेंशन, एक क्लिक में खाते में आएगी रकम, हरेली त्योहार से पहले बड़ी खुशखबरी
CG Govt Employees Good News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए साय सरकार ने खत्म कर दी पैसों की टेंशन, एक क्लिक में खाते में आएगी रकम, हरेली त्योहार से …

CG Govt Employees Good News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए साय सरकार ने खत्म कर दी पैसों की टेंशन, एक क्लिक में खाते में आएगी रकम, हरेली त्योहार से पहले बड़ी खुशखबरी / Image: AI GEenerated
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बिना ब्याज अल्पावधि ऋण योजना
- कर्मचारी e-Kosh पोर्टल के Employee Corner से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
- योजना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है
रायपुर: CG Govt Employees Good News छत्तीसगढ़ शासन ने जुलाई 2026 में शासकीय कर्मचारियों के लिए ई-कोष (e-Kosh) पोर्टल के माध्यम से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण (Short Term Credit) योजना की शुरुआत की है। यह योजना आकस्मिक चिकित्सा, शिक्षा व अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस माध्यम से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
निजी साहूकारों के चंगुल में फंसने या बैंकों के महंगे ब्याज दरों से बचेंगे
CG Govt Employees Good News राज्य सरकार ने अपने शासकीय सेवकों के कल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शासकीय कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की आकस्मिक आवश्यकता के लिए निजी साहूकारों के चंगुल में फंसने या बैंकों के महंगे ब्याज दरों वाले कर्ज के बोझ तले दबने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध बिना ब्याज अल्पावधि ऋण योजना की शुरुआत कर कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है।
सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं
वित्त विभाग द्वारा संचालित यह पूरी व्यवस्था आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करते हुए ई-कोष (e-Kosh) प्रणाली के साथ एकीकृत की गई है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से डिजिटल, पेपरलेस, पारदर्शी और सुरक्षित है, जिससे राज्य सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। शासकीय कर्मचारी के द्वारा लिए गए ऋण की राशि का भुगतान मासिक किस्तों के रूप में सीधे वेतन से काटा जाता है। कर्मचारियों को अब ऋण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
ई-कोष से कैसे मिलेगा ऋण? जानिए पूरी प्रक्रिया
शासकीय सेवकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने या लंबी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कर्मचारी ई-कोष पोर्टल के 'एम्प्लॉयी कॉर्नर' (Employee Corner) में जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान ई-केवाईसी (e-KYC), डिजिटल प्रमाणीकरण और सहमति की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूर्ण होगी। प्रक्रिया पूरी होते ही पात्रता के अनुसार ऋण की राशि सीधे कर्मचारी के खाते में त्वरित रूप से हस्तांतरित कर दी जाएगी। वित्त विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और डिजिटल सत्यापन के अंतरराष्ट्रीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है।
राज्य सरकार शासकीय सेवकों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता
राज्य सरकार शासकीय सेवकों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इस योजना के शुरू होने से कर्मचारी बिना किसी वित्तीय चिंता के तनावमुक्त होकर पूरी निष्ठा के साथ अपना प्रशासनिक दायित्व निभा सकेंगे। आकस्मिक चिकित्सा जरूरतें हों, बच्चों की पढ़ाई का खर्च हो या कोई अन्य तात्कालिक आवश्यकता, यह योजना शासकीय सेवकों को सम्मानजनक, सहज और त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। सरकार की यह पहल न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि संवेदनशील प्रशासन की एक अनूठी मिसाल भी पेश करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: छात्रों के सवाल, ‘स्याही कांड’ पर बवाल! AISA चीफ नेहा बोरा पर युवक ने फेंकी स्याही, JPSC आंदोलन के दौरान क्यों हुआ बवाल?
- शह मात The Big Debate: अब UCC का दांव..’गढ़’ में होगा बदलाव? क्रेडिट लेने की कोशिश में कांग्रेस, बांटने वाली राजनीति पर क्या है सरकार का जवाब?
- Chhattisgarh DRA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जुलाई 2026 में शासकीय कर्मचारियों के लिए वेतन के विरुद्ध बिना ब्याज अल्पावधि ऋण (Short Term Credit) योजना शुरू की है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG Govt Employees Good News: Sai Govt Gives Good News for Employees Before Hareli
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm