CG Ki Baat: सूरजपुर में ‘सिस्टम’ हिला!, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था कटघरे में क्यों?, सूरजपुर में हुई हिंसा के लिए असली जिम्मेदार कौन?
CG Ki Baat: सूरजपुर में ‘सिस्टम’ हिला!, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था कटघरे में क्यों?, सूरजपुर में हुई हिंसा के लिए असली जिम्मेदार कौन?

CG Ki Baat
रायपुर। CG Ki Baat: एक के बाद एक अग्निकांड, भीड़ की हिंसा और जघन्य अपराध, छत्तीसगढ़ में ये क्या हो रहा है। ये प्रश्न सबके मन में है। पहले बलौदाबाजार फिर कवर्धा और अब सूरजपुर इस आग में झुलस गया है। इसकी आंच कांग्रेस के दामन तक भी पहुंच रही है। दरअसल आरोपी के NSUI से रिश्ते बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर सवाल ये है कि क्या सिस्टम, सियासत और सवालों के त्रिशंकु में एक बार फिर उलझ गया है छत्तीसगढ़?
ये सभी तस्वीरें सूरजपुर की हैं और ये भीड़ इसलिए इतनी गुस्साई है क्योंकि प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और 11 साल की बेटी की लाश घर से 5KM दूर एक नहर के पास मिली और इनकी हत्या का आरोप लगा है जिला बदर के कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू पर जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। दरअसल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आरोपी ने विवाद के बाद आरक्षक घनश्याम सोनवानी के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इधर इस दौरान आरोपी की तलाश में जुटे प्रधान आरक्षक तालिब शेख की भी आरोपी का विवाद हुआ लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन जब देर रात प्रधान आरक्षक तालिब शेख घर पहुंचा तो उसने देखा कि, उसकी पत्नी और करीब 11 साल की बेटी घर से गायब थे और सुबह उन दोनों की लाश घर से 5 KM दूर मिली जिसके बाद शहर में नाराज लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने आऱोपी के परिजनों के जैसे-तैसे घर के पीछे से भगाया। वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के परिजनों के गोदाम में भी आग लगा दी। हालात इतने बेकाबू हो गए कि SDM साहब को भी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
CG Ki Baat: इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस कह रही है कि पुलिसकर्मी के परिवार अगर इस तरह के खतरे में है। आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?तो बीजेपी ने इसका जवाब भी दिया है। इस पूरे विवाद ने एक नया रंग तब ले लिया। जब आरोपी कुलदीप साहू को NSUI यानी कांग्रेस के छात्र संगठन का कार्यकर्ता बताया गया और उसकी तस्वीर भी सूरजपुर के NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के साथ वायरल हुई। हालांकि NSUI ने उसे अपना कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया है। यानी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ अशांत हुआ है लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठे हैं और हत्या के आरोपी का नाम कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़ने से भी सियासी बवाल मचा हुआ है। कुल मिलाकर सिस्टम, सियासत और सवालों के त्रिशंकु में एक बार फिर उलझ गया है छत्तीसगढ़।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: CG Ki Baat: The system shook in Surajpur! Why is law and order in Chhattisgarh in the dock? Who is really responsible for the violence in Surajpur?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am